MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबिता जी को थी अपने शरीर के इस अंग से नफरत, खुद किया खुलासा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबिता जी को थी अपने शरीर के इस अंग से नफरत, खुद किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल (दिलीप जोशी) के क्रश बबिता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की मानें तो उन्हें अपने शरीर के एक अंग से नफरत थी। उन्होंने यह खुलासा एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में किया। नीचे स्लाइड्स में जानिए वह कौन-सा अंग है और आखिर कैसे मुनमुन की नफ़रत उसके प्रति कम हुई...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : May 29 2022, 06:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मुनमुन दत्ता ने ई-टाइम्स से बात करते हुए बताया कि एक समय था, जब उन्हें अपनी नाक से बहुत नफरत होती थी। उन्हें इसका शेप पसंद नहीं था। हालांकि, उन्हें अपनी नाक को लेकर कॉम्प्लीमेंट मिला तो इसे लेकर उनकी सोच बदल गई। मुनमुन ने नाम का खुलासा तो नहीं किया। लेकिन यह ज़रूर बताया कि उस शख्स ने उनकी नाक को क्यूट बताया था।

25

मुनमुन दत्ता हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चशा' को छोड़ने की ख़बरों के कारण चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि उन्हें 'बिग बॉस OTT' के मेकर्स की ओर से ऑफर मिला है और वे इस शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। इसलिए वे 'तारक मेहता...' को अलविदा कह देंगी। हालांकि, इस बारे में न तो मुनमुन और न ही दोनों शोज के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई।

35

34 साल की मुनमुन टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में जन्मी मुनमुन ने इंग्लिश में मास्टर डिग्री ली है। उन्होंने कोलकाता में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बतौर चाइल्ड सिंगर भी काम किया है।

45

शुरुआत से ही मॉडल बनने का सपना देखने वाली मुनमुन ने फैशन शोज में हिस्सा लिया और फिर मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने जी टीवी के शो 'हम सब बाराती'  से एक्टिंग में डेब्यू किया, जो 2004 में टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद 2006 में मुनमुन को कमल हासन की फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में काम करने का मौका मिला। बाद में 2008 में वे असित मोदी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बन गईं।

55

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुनमुन को बबिताजी का रोल दिलीप जोशी की सिफारिश के बाद मिला था। खुद दिलीप ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उनके मुताबिक़, उन्होंने मुनमुन के साथ 'हम सब बाराती' में काम किया था और जब असित मोदी ने उन्हें जेठालाल के रोल में साइन किया तो उन्होंने बबिता जी के रोल के लिए मुनमुन दत्ता का नाम सुझा दिया। पिछले 14 साल से मुनमुन 'तारक मेहता...' का हिस्सा हैं।

और पढ़ें...

इनकम टैक्स भरने में शाहरुख़ पर भारी पड़ते हैं ऋतिक रोशन, ये हैं सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले TOP 5 एक्टर्स

भाषा विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर का बयान, कहा- हिंदी कई भाषाओं का मिश्रण है

7 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह तो ऐसा था परिवार का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

आलिया भट्ट के दादा ससुर लगते हैं प्रेम चोपड़ा, 14 PHOTOS में देखें बॉलीवुड में कौन-कौन कपूर खानदान के रिश्तेदार

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved