MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आलिया भट्ट के दादा ससुर लगते हैं प्रेम चोपड़ा, जानिए बॉलीवुड के कौन-कौनसे परिवार हैं कपूर खानदान के रिश्तेदार

आलिया भट्ट के दादा ससुर लगते हैं प्रेम चोपड़ा, जानिए बॉलीवुड के कौन-कौनसे परिवार हैं कपूर खानदान के रिश्तेदार

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे पुराने खानदान यानी कपूर खानदान के पहले अभिनेत्ता पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj kapoor Death Anniversary) को गुज़रे 50 साल हो गए हैं। 29 मई 1972 को उनका मुंबई में निधन हो गया था। 'मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया।' मजरूह सुलतान पुरी साहब का यह शेर पृथ्वीराज कपूर पर एकदम फिट बैठता है। पाकिस्तान के पेशावर से पृथ्वीराज फिल्म इंडस्ट्री में अकेले ही आए थे। लेकिन आज अगर देखें तो पूरी इंडस्ट्री में कपूर खानदान के ही रिश्तेदार भरे हुए हैं। फिर चाहें खान हों, चोपड़ा हों, सिप्पी हों, जोशी हों या फिर बच्चन। नीचे की स्लाइड्स में जानिए कैसे प्रेम चोपड़ा रिश्ते में आलिया भट्ट के दादा ससुर है और  बॉलीवुड में कौन-कौन से परिवार हैं कपूर खानदान के रिश्तेदार....

5 Min read
Gagan Gurjar
Published : May 29 2022, 08:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

पृथ्वीराज कपूर की पत्नी का नाम रामशरणी कपूर था। उनकी 6 संतानें हुईं राज कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, उर्मिला, देवी और नंदी कपूर। इनमें से दो बेटों देवी और नंदी का निधन हो गया था। राज कपूर की शादी दिग्गत फिल्म अभिनेता प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ की बहन कृष्णा से हुई। इस तरह कपूर के रिश्तेदारों में पहला फ़िल्मी परिवार नाथ परिवार होता है। 

214

प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणधीर कपूर, रीमा जैन, दिवंगत ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और राजीव कपूर के मौसा हैं। दरअसल, ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज की छोटी बहन उमा की शादी प्रेम चोपड़ा से हुई है। इस हिसाब से रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता दादा-पोते हुआ और इस रिश्ते से वे आलिया भट्ट के दादा ससुर होते हैं। 

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा की तीन बेटियां हुईं रकिता, पुनीता और प्रेरणा चोपड़ा। इनमें से रकिता की शादी पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से, पुनीता की शादी टीवी एक्टर विकास भल्ला से और प्रेरणा की शादी शरमन जोशी से हुई। इस हिसाब से नंदा, भल्ला और जोशी भी चोपड़ा परिवार के साथ-साथ कपूर खानदान के  रिश्तेदार हुए।

314

राजकपूर और कृष्णा राज के पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन। रणधीर कपूर की शादी गुज़रे ज़माने के कैरेक्टर आर्टिस्ट हरि शिवदासानी की बेटी बबिता से हुई। गुज़रे ज़माने की पॉपुलर एक्ट्रेस दिवंगत साधना शिवदासानी बबिता की सगी बहन थीं, जिनकी शादी प्रोड्यूसर डायरेक्टर आरके नायर से हुई थी। इस हिसाब से शिवदासानी और नायर परिवार भी कपूर परिवार के रिश्तेदारों में शामिल हुए। 

414

रणधीर कपूर और बबिता की दो बेटियां हैं करिश्मा और करीना। इनमें से करीना कपूर की शादी सैफ अली खान से हुई है। वहीं, सैफ की बहन सोहा अली खान ने कुणाल खेमू से शादी की। चूंकि खेमू परिवार खान परिवार का रिश्तेदार है और खान परिवार कपूर परिवार का। इस हिसाब से ये तीनों परिवार आपस में रिश्तेदार हुए। 
 

514

अब आते हैं ऋषि कपूर पर। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी। इनमें से रणबीर कपूर ने हाल ही में महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट से शादी की और कपूर्स के रिश्तेदारों में भट्ट कैंप भी शामिल हो गया। 

614

ऋषि कपूर की बहन दिवंगत ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की शादी हुई है। इस हिसाब से बच्चन परिवार और कपूर परिवार का काफी करीबी रिश्ता है। 

714

ऋषि कपूर की दूसरी बहन रीमा जैन के दोनों बच्चे अरमान और आदर जैन फिल्मों में एक्टिव हैं। उनके छोटे भाई राजीव कपूर की कोई संतान नहीं है।

814

अब आते हैं पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शशि कपूर पर। उनकी शादी हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर केंडेल से हुई और उनके तीन बच्चे हुए। कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर। कुणाल कपूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

914

क्या आप जानते हैं कि उनकी शादी 'शोले' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले रमेश सिप्पी की बेटी और जानी-मानी फोटोग्राफर शीना सिप्पी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं ज़हान और शायरा।

1014

करण कपूर फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। अब वे फोटोग्राफर हैं और पत्नी लोरना व दोनों बच्चों आलिया, जैक कपूर के साथ लंदन में रहते हैं। 

1114

शशि कपूर की बेटी संजना कपूर की शादी तीन बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता और आमिर खान स्टारर 'राख' जैसी फ़िल्में लिखने वाले स्क्रीन राइटर आदित्य भट्टाचार्य से हुई थी। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया।  बाद में संजना ने टाइगर कंसर्वेशन के एक्सपर्ट वाल्मिक थाप्पर से शादी की, जिनसे उन्हें हमीर नाम का बेटा है। 

1214

पृथ्वीराज कपूर के तीसरे बेटे यानी शम्मी कपूर की शादी गुज़रे ज़माने की पॉपुलर एक्ट्रेस गीता बाली से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आदित्य राज कपूर और एक बेटी कंचन हैं। आदित्य राज कपूर फिल्म एक्टर होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी की भतीजी प्रीति से शादी की और उनके दो बच्चे (बेटा विश्वप्रताप कपूर और बेटी तुलसी) हैं।

1314

शम्मी कपूर और गीता बाली की बेटी कंचन की शादी फिल्ममेकर मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से हुई। दोनों की दो बेटियां पूजा और राजेश्वरी हैं।

1414

पृथ्वीराज कपूर की बेटी उर्मिला की शादी नागपुर बेस्ड बिजनेसमैन चरणजीत सियाल से हुई, जिनसे उनकी तीन बेटियां अनुराधा, प्रीति और नम्रता तथा एक बेटा जतिन हुआ। इस परिवार से जतिन सियाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने आए। वे 'कसम से' जैसे टीवी सीरियल और 'विवाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

और पढ़ें...

बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की ज्यादा फ़िल्में क्यों कर रहे सोनू सूद, एक्टर ने बताई असली वजह

5 हजार रुपए कमाने को भी तरसी कंगना रनोट की 'धाकड़', अब मेकर्स के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत

58 साल के सुपरस्टार की प्रॉपर्टी कर देगी हैरान, बॉलीवुड एक्टर्स की फीस बराबर तो कर देता है बॉडीगार्ड्स पर खर्च

शाहरुख खान के बंगले में लगे TV की कीमत सुन SHOCKED हुए लोग , बोले - इतने का तो हमारा पूरा घर होगा

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved