एंटरटेनमेंट डेस्क, Tiger Pataudi dropped the catch because of Sharmila Tagore । करीना कपूर खान की सास और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) का आज जन्मदिन है । इस वेटरन एक्ट्रेस ने टीम इंडिया के बेहद पॉप्युलर बैट्समैन मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। इससे पहले दोनों का काफी लंबे तक अफेयर भी चला था । जिस तरह मौजूदा समय में क्रिकेटरों की खराब परफॉरमेंस के लिए उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नियों के खिलाफ बयानबाजी की जाती है, कुछ ऐसा ही माहौल 70 के दशक में भी था,उस दौरान भी नवाब पटौदी के कैच छोड़ने पर शर्मिला टैगोर को दोषी ठहराया गया था । देखें उस दिलचस्प घटना की पूरी जानकारी....
शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यु के दौरान बड़ा खुलासा किया था । सीनियर एक्ट्रेस ने बताया था कि टीम इंडिया के बैट्समैन मंसूर अली खान पटौदी ने एक मैच के दौरान कैच ड्रॉप कर दिया था।
27
मैच में काफी महत्वपूर्ण रहे इस कैच को गिराने के बाद कोहराम मच गया था, शर्मिला ने बताया था कि, आम लोगों को तो छोड़िए खुद उनके पिता ने डांट लगाई थी। उन्होंने तकरीबन चीखते हुए कहा था, तुम उसे सारी रात जगाकर नहीं रखना चाहिए था, अन्यथा वो ऐसे ही कैच गिराता रहेगा।
37
शर्मिला टैगोर और टीम इंडिया के कैप्टन मंसूर अली खान पटौदी उर्फ टाइगर पटौदी की पहली मुलाकात साल 1965 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी ।
47
शर्मिला टैगोर नवाब पटौदी के बारे में बहुत कुछ जानकारी रखती थी । क्रिकेटप्रेमी तो उनके बारे में सबकुछ जानते थे, वहीं पटौदी फिल्में नहीं देखते थे, इस वजह वे शर्मिला के बारे में कुछ खास नहीं जानते थे। हालांकि मंसूर अली खान ने जब पहली बार शर्मिला टैगोर को देखा तो अपना दिल हार बैठे थे।
57
वहीं इस मुलाकात के बाद जब भी शर्मिला मैच देखने पहुंचती थी तो टाइगर पटौदी शर्मिला का वेलकम उनकी स्टेंड की तरफ सिक्सर मारकर करते थे।
67
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के धर्म अलग-अलग थे। घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। बावजूद इसके दोनों ने 27 दिसंबर 1969 को शादी कर ली थी ।
77
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की शादी के बाद सैफ अली खान और सोहा अली खान नाम के दो बच्चे हुए, जिन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया । सैफ ने अमृता सिंह से शादी की, फिर उन्हें तलाक देकर करीना कपूर से निकाह किया, वहीं सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू को अपना जीवनसाथी चुना है।