- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं 10 इंडियन फ़िल्में, यहां भी साउथ बॉलीवुड पर भारी
Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं 10 इंडियन फ़िल्में, यहां भी साउथ बॉलीवुड पर भारी
एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई फ़िल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉलीवुड की ज्यादातर फ़िल्में फ्लॉप रहीं। दबदबा रहा साउथ इंडियन फिल्मों का। ऐसा सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं हुआ है, बल्कि गूगल सर्च में भी साउथ इंडियन फ़िल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ी है। यह बात अलग है कि सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म बॉलीवुड की बनी है, लेकिन जब टॉप 10 की बात आती है तो यहां बॉलीवुड फ़िसड्डी नजर आता है। बुधवार को गूगल इंडिया ने सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट जारी की है। आइए आपको बताते हैं कि टॉप 10 में कौन-कौन सी फ़िल्में शामिल हैं...

पहले नंबर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को google इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
यश स्टारर KGF Chapter 2 सूची में दोसरे स्थान पर है। मूलरूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। यह इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म है। फिल्म में अनुपम खेर ने लीड रोल में हैं।
गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की गई चौथी फिल्म 'RRR' है। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया और राम चरण और जूनियर एनटीआर ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है।
लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी साउथ इंडियन फिल्म का दबदबा है। ऋषभ शेट्टी स्टारर और उनके ही निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में शामिल है।
छठी सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म 'पुष्पा : द राइज' है। सुकुमार निर्देशित इस तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
तमिल फिल्म 'विक्रम' का स्थान सातवां है। कमल हासन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनागराज ने किया है।
आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की गई आठवीं फिल्म है। इस बॉलीवुड फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है।
लिस्ट में 9वें नंबर पर अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' है। इस बॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं।
हॉलीवुड फिल्म 'थोर : लव एंड ठंडर' google इंडिया पर 10वीं सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म है। क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर इस फिल्म को तायका वेट्टी ने निर्देशित किया है।
और पढ़ें....
सामने आई अजय देवगन की कुल संपत्ति की डेटल, जानिए प्राइवेट जेट समेत क्या-क्या है इसमें शामिल?
तलाक के 3 महीने बाद ही नई गर्लफ्रेंड संग दिखे हनी सिंह, VIRAL VIDEO देख लोग ले रहे जमकर मजे
ऐसा क्या हुआ था कि अजय देवगन से शादी के 2 महीने बाद ही बढ़ गया था काजोल का वजन?
300 करोड़ में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म को बचाने मेकर्स का बड़ा दांव, कराई साउथ के स्टार की एंट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।