विक्रम भट्ट ने फिल्म 'फिडलर ऑन द रूफ' का गीत 'सनराइज, सनसेट' के बोल लिखे हैं, जिनका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है, "क्या यह वही छोटी सी बच्ची है, जिसे मैंने गोद में लिया था? क्या यह वही छोटा सा लड़का है, जो खेल खेल रहा था? मुझे उनका बड़े होना याद नहीं। वे कब इतने बड़े हुए? वह कब इतनी सुंदर हो गई? वह कब इतना लंबा हो गया? क्या यह कल की ही बात नहीं है, जब वे छोटे हुआ करते थे? सूरज उगता है, सूरज डूबता है। दिन तेजी से गुजरे। अंकुर रातोंरात सूरजमुखी बन जाते हैं। हम उन्हें खिलते हुए भी देखते हैं। सूरज उगता है, सूरज डूबता है, साल तेजी से उड़ गए। एक ऋतु के बाद दूसरी ऋतु आई। ख़ुशी और आंसुओं से सराबोर।"