Aaradhya Bachchan Birthday: जब अभिषेक बच्चन की जगह इस शख्स को पापा समझ बैठीं आराध्या, दौड़कर लगाया था गले

मुंबई। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 10 साल की हो गई हैं। हर साल की तरह ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव्स पहुंच गए हैं। वैसे, आराध्या अपने मम्मी-पापा से बेहद क्लोज हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक जहां भी जाते हैं, बेटी जरूर उनके साथ होती है। दोनों पलभर के लिए भी बेटी को खुद से दूर नहीं होने देते। वैसे, एक बार आराध्या अभिषेक बच्चन के धोखे में किसी दूसरे शख्स को अपना पापा समझ बैठी थी। आखिर किसे पापा समझ बैठी थीं आराध्या..

Contributor Asianet | Published : Nov 16, 2021 9:23 AM IST / Updated: Nov 16 2021, 02:57 PM IST

17
Aaradhya Bachchan Birthday: जब अभिषेक बच्चन की जगह इस शख्स को पापा समझ बैठीं आराध्या, दौड़कर लगाया था गले

दरअसल, एक इवेंट में रणबीर कपूर बिल्कुल अभिषेक बच्चन की तरह जैकेट और कैप लगा कर पहुंचे थे। आराध्या ने जब उन्हें देखा तो वो धोखा खा गई और उन्हें अपना पापा समझ दौड़ कर गले लगा बैठी थीं। ये किस्सा खुद ऐश्वर्या राय ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में सुनाया था। बता दें कि अभिषेक और रणबीर की कद-काठी भी काफी मिलती है। 

27

ऐश्वर्या राय ने 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ किया था। इसी दौरान ऐश्वर्या और रणबीर कपूर ने एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था। इसी फोटोशूट के दौरान आराध्या भी ऐश के साथ मौजूद थीं। 

37

इसी इवेंट के दौरान जब आराध्या ने अचानक रणबीर कपूर को देखा तो उन्हें गलतफहमी हो गई और वो उन्हें अपना पापा समझकर गले लगा बैठीं। बता दें कि आराध्या उस वक्त महज 5 साल की थीं। 

47

ऐश्वर्या राय के मुताबिक, उस दिन शूटिंग के बाद आराध्या अचानक दौड़कर आई और रणबीर के गले लगते हुए उनकी गोद में बैठ गई। उस वक्त रणबीर कपूर ने अभिषेक की तरह जैकेट और कैप पहनी हुई थी। हालांकि, जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो शॉक्ड रह गई थी। 

57

ऐश्वर्या ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि रणबीर और आराध्या की दोस्ती काफी अच्छी है। आराध्या, रणबीर को RK कहकर बुलाती है। दोनों साथ में खूब हंसी-मजाक करते हैं। आराध्या भले ही एक स्टार किड है लेकिन अभिषेक-ऐश्वर्या बेटी की परवरिश नॉर्मल बच्चों की तरह ही कर रहे हैं। 

67

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। 2018 में फैशन वीकेंड इंटरनेशनल के दौरान बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या की बेहद शानदार केमेस्ट्री दिखी थी। पहली बार आराध्या मॉम की तरह गाउन पहनकर रैम्प वॉक करती दिखी थीं।

77

इस दौरान मां-बेटी एक-दूसरे को लिप्स पर kiss भी करती नजर आईं। यही नहीं, ऐश्वर्या ने रैम्प वॉक के दौरान आराध्या को फ्लाइंग किस भी दिया। ऐसे में आराध्या मुस्कुराते हुए मां को देखती नजर आई थीं। बता दें कि आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। 

ये भी पढ़ें -

Meenakshi Sheshadri Birthday: जब सिर पर मंडराया ऐसा खतरा तो रातोंरात देश छोड़कर भाग गई ये हीरोइन

Meenakshi Sheshadri Birthday: Sunny Deol की एक्ट्रेस से एकतरफा प्यार करता था ये सिंगर, दे दिया था बीवी को तलाक

दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद Aamir Khan को आई पहली बीवी की याद, घर के बाहर ऐसी हालत में आए नजर, ये भी दिखे

Raja Hindustani @ 25: कांपते हुए Karisma Kapoor ने किया था इन्हें Kiss, इसके पीछे थी चौंकाने वाली वजह

क्या आप पहचानते हैं Dharmendra की गोद में बैठे गोलू-मोलू बच्चे को, जिसने इस फिल्म से किया था डेब्यू

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos