General Knowledge: क्यों नहीं टकराते हैं आपस में दो प्लेन, जानें रात में क्यों स्पीड से चलती है ट्रेन

Published : Nov 28, 2021, 01:33 PM IST

करियर डेस्क.  दोस्तों, हमारे आसपास ऐसी बहुत सी घटनाएं (Events) होती हैं जिन्हें हम देखते हैं लेकिन उनपर कभी गौर नहीं कर पाते हैं। लेकिन जब हम उन चीजों के बारे में सोचते हैं तो हमें कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। आसमान में हम सबसे प्लेन (Plane) उड़ते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि आसमान में किन्ही दो प्लेन के बीच भिड़ंत हो गई।  या फिर हम सब नोट का उपयोग करते हैं लेकिन उनके पीछे कहां की तस्वीर बनी है। जनरल नॉलेज (general knowledge) में हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बता रहे हैं जो आपको जानना जरूरी है। क्योंकि इस तरह के सवाल कभी-कभी कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) में भी पूछ लिए जाते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर प्लेन आसमान में क्यों नहीं टकराते हैं। 

PREV
16
General Knowledge:  क्यों नहीं टकराते हैं आपस में दो प्लेन, जानें रात में क्यों स्पीड से चलती है ट्रेन

सवाल- प्लेन आपस में क्यों नहीं टकराते हैं?
क्या कभी आपने सोचा है कि आसमान में इतने प्लेन उड़ते हैं फिर भी यह आपस में क्यों नहीं टकराते, दरअसल इसके पीछे का कारण है प्लेन के अंदर केट्रोल रूम बनाए जाते हैं। कंट्रोल रूम द्वारा बताया जाता है कि आसपास और कोई प्लेन उड़ रहा  है तो उनको अलग-अलग ऊंचाई में प्लेन उड़ाने को कहा जाता है। यदि पहला प्लेन 28000 फीट पर उड़ रहा है तो दूसरे प्लेन को 25000 फीट पर उड़ाया जाएगा। इस कारण से प्लेन आपस में नहीं टकराते हैं। 

26

सवाल- पूरी दुनिया में ब्लेड की डिजाइन एक जैसी क्यों होती है?
1901 में जिलेट ही इकलौती कंपनी थी जिसने रेजर और ब्लेड बनाने की शुरुआत की। उस वक्त रेजर में ब्लेड बोल्ट के जरिए फिट करना पड़ता था। इसलिए ब्लेड के बीच में खास तरह की डिजाइन बनाइ गई। बाद में कई कंपनियों ने ब्लेड बनाना शुरू किया लेकिन रेजर पुराना ही था जिस कारण से ब्लेड के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया। 

36

सवाल- डॉक्टर इंजेक्शन से दवा क्यों निकालते हैं?
आपने देखा होगा कि जब डॉक्टर इंजेक्शन लगाते हैं तो उससे थोड़ी सी दवा निकालते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं वो ऐसा क्यों करते हैं दरअसल, डॉक्टर जब सिरिंज में दवा भरते हैं तो उसके साथ हवा भी भर जाती है। दवा निकालकर डॉक्टर उस हवा को बाहर निकालते हैं। अगर हवा मानव शरीर के अंदर चली गई तो डानलेवा साबित हो सकती है। 

46

 ट्रेन रात में स्पीड में तेज क्यों चलती है?
जवाब-
दरअसल रात को ट्रेन के तेज चलने के कई कारण होते हैं। ट्रैक पर जानवरों की आवाजाही कम होती है। इसके साथ ही रात को रेलवे पर मेंटेनेंस का काम नहीं होता है। एक कारण यह भी होता है कि रात को सिग्नल दूर से ही दिखाई देता है जिस कारण ट्रेन की गति को कम नहीं करना पड़ता है।  

56

सवाल- 10 रुपए का नोट
10 रुपए के नोट के पीछे जो फोटो छपी हा वो कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। ये मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में है। 

66

सवाल- फांसी देने से पहले आखिरी इच्छा क्यों पूछी जाती है? 
दरअसल, यह एक पुरानी परंपरा है इसी परंपरा का पालन करने के लिए ऐसा किया जाता है। माना जाता है कि जब किसी को फांसी दी जा रही है तो उसकी कोई इच्छा अधूरी नहीं रहे इसलिए ऐसा किया जाता है।  

 

इसे भी पढ़ें-  CAT Exams 2021: IIM ने CAT एग्जाम के लिए जारी की गाइडलाइन, इन बातों का ध्यान रखें कैंडिडेट्स

Punjab Police: कांस्टेबल पोस्ट की भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी, जानें कब होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन

 

Recommended Stories