सवाल- आईएएस बन कर क्या करेंगी ?
जवाब- शिकायत निवारण व्यवस्था सरल होनी चाहिए। ताकि यदि कोई किसी ऑफिस में जाए तो उसकी समस्या का तुरंत समाधान हो। हम इस व्यवस्था को जनता के लिए जितना सरल बना सकें, उतना ही बेहतर होगा। सिविल सर्विस में जितने भी पॉपुलर लोग हैं। उन तक पहुंच पाना आसान नहीं है। पर ऐसा नहीं होना चाहिए। सिविल सर्वेंट को आमजन के लिए मौजूद होना चाहिए, ऐसा है भी, पर जो लोग काम करते रहते हैं। वह गुमनाम रहते हैं और उनका नाम कभी आता भी नहीं। प्रशासनिक सेवा के इस मूल्य को बनाए रखना है। होमलेस बच्चों को कम्युनिटी में शामिल किया जा सकता है। स्पोर्टस के जरिए उन्हें अवसर दिया जा सकता है। जो बच्चे अच्छे निकले, उन्हें स्कालरशिप वगैरह देकर प्रोत्साहित किया जा सकता है। ताकि वह समाज में सामान्य तरीके से जीवन यापन कर सकें। इससे ड्रग्स के यूज कम हो सकते हैं। यह मुझे करना है। सिविल सर्विस में शीर्ष पर महिलाएं कम दिखती हैं। ऐसा काम शुरू करना है कि बीस साल बाद सिविल सर्विस में महिला और पुरूष का प्रतिनिधित्व समान दिखे। यह मैं करना चाहती हूं।