Published : Nov 15, 2021, 01:08 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:21 PM IST
करियर डेस्क. जनरल नॉलेज हो या फिर कोई इंटरव्यू कभी-कभी ऐसे सवाल पूछे लिए जाते हैं जिनका जवाब देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है इस तरह के सवालों का जवाब क्या होगा? लेकिन जब बात UPSC के तैयारी की हो तो बात की कुछ अलग होती है। IAS इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का लास्ट स्टेज होता है। प्री, मेंस और उसके बाद इंटरव्यू होता है। आईएएस इंटरव्यू (IAS interview) के सवाल पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) के साथ-साथ कैंडिडेट्स की दिमागी स्थिति जानने के लिए पूछे जाते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में।
सवाल- सिंथेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है?
जवाब- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को सिंथेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है।
27
सवाल- पंजाब में एक समय आतंकवाद बहुत ज्यादा था इसके पीछे क्या कारण था?
जवाब- पंजाब एक सिख बेस्ड स्टेट है। यहां के लोग चाहते थे कि यह एक खालिस्तान के नाम से एक अलग देश बने। उनकी नाराजगी इस बात पर भी थी वो चाहते थे कि जिस तरह से धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना उसी तरह धर्म के आधार पर सिख कम्युनिटी का देश बने।
37
सवाल- संत लोंगोवाल कौन थे?
जवाब- संत लोंगोवाल, शिरोमणि अकाली दल के नेता थे। वो चाहते थे कि पंजाब, भारत का हिस्सा रहे। उन्होंने राजीव गांधी के साथ समझौता भी किया था, लेकिन खालिस्तान उनके खिलाफ था।
47
सवाल- अगर आप IAS बन गई तो क्या आपके पति के साथ आपका रिश्ता खराब हो जाएगा?
जवाब- महिला कैंडिडेट्स ने जवाब देते हुए कहा- नहीं मेरे पति के साथ मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। मेरे पति खुद मुझे IAS बनने के लिए मोटिवेट किया है।
57
सवाल- फ्रिज में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है ?
जवाब- फ्रिज में अमोनिया गैस की वजह से पानी ठंडा हो जाता है।
67
सवाल- कान के कितने पार्ट होते हैं?
जवाब- कैंडिडेट्स ने बताया कि कान के तीन पार्ट होते हैं। आउटर पार्ट्स, मिडिल पार्ट और इनर पार्ट्स। आउटर पार्ट्स आवाज को अंदर भेजता है।
77
सवाल- ऐसी एक फिल्में बताइए जिसमें पत्नी का कद पति से ज्यादा बढ़ गया था और चीजें बिगड़ गई?
जवाब- महिला कैंडिडेट्स ने कहा कि मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखती पर जहां तक मुझे याद है अभिमान एक ऐसी फिल्म है जिसमें पत्नी का कद ज्यादा बढ़ जाता है और पति के साथ चीजें बिगड़ जाती हैं।