संजय दत्त से सनी लियोनी तक जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं ये 11 सेलेब्रिटी कपल, एक के तो 2 बार ट्विन्स हुए

Published : Nov 21, 2022, 12:27 PM ISTUpdated : Nov 21, 2022, 12:47 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) मां बन गई हैं। उन्होंने रविवार को जुड़वां बच्चों (एक बेटी और एक बेटा) को जन्म दिया। ईशा और उनके पति आनंद पीरामल ने बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। इसे संयोग ही कह सकते हैं कि ईशा भी अपने भाई आकाश अंबानी की जुड़वां बहन हैं। वैसे इंडिया में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके जुड़वां बच्चे हुए हैं। नजर डालते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ सेलेब्स और उनके जुड़वां बच्चों पर...

PREV
112
संजय दत्त से सनी लियोनी तक जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं ये 11 सेलेब्रिटी कपल, एक के तो 2 बार ट्विन्स हुए

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं। 21 अक्टूबर 2010 को उनके जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। संजू बाबा और मान्यता ने अपने बच्चों का नाम शाहरान और इकरा रखा है।

212

सनी लियोनी और उनके हसबैंड डेनियल वेबर जुड़वां बेटों के पैरेंट्स हैं। 2018 में सेरोगेसी के जरिए पैदा हुए दोनों बेटों का नाम सनी और डेनियल ने आशेर और नोह रखा है। इससे पहले कपल ने 2017 में बेटी निशा को गोद लिया था।

312

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं। जून 2017 में कश्मीरा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम कपल ने रियान और कृष्नांग रखा है।

412

एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा और उनके हसबैंड जीन गुडइनफ जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं। नवम्बर 2021 में सेरोगेसी के जरिए उनके बच्चों का जन्म हुआ। उन्होंने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है।

512

फिल्ममेकर करन जौहर ने शादी नहीं की है, लेकिन वे दो बच्चों के पिता हैं। सेरोगेसी से हुए दोनों बच्चे जुड़वां हैं। फ़रवरी 2017 में जन्मे दोनों बच्चों में से बेटी का नाम करन ने रूही और बेटे का नाम यश रखा है।

612

एक्ट्रेस सेलिना जेटली दो बार मां बन चुकी हैं और दोनों बार उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सेलिना जेटली और उनके हसबैंड पीटर हाग मार्च 2012 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम उन्होंने विंस्टन और विराज रखा। 2017 में सेलिना ने फिर जुड़वां बेटों आर्थर और शमशेर को जन्म दिया। हालांकि, शमशेर की कुछ समय बाद हार्ट डिफेक्ट के चलते मौत हो गई।

712

शॉट गन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिंह जुड़वां बेटों के पिता है। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने 1983 जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम उन्होंने लव और कुश रखा। दोनों अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा से 4 साल बड़े हैं।

812

टीवी के पॉपुलर अभिनेता हितेन तेजवानी जुड़वां बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने नवम्बर 2011 में एक साथ बेटी और बेटे को जन्म दिया। हितेन और गौरी ने बेटी का नाम कात्या और बेटे का नाम नेवान रखा।

912

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने अक्टूबर 2016 में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटियों का नाम राया बेला बोहरा और विएना बोहरा रखा। अगस्त 2020  में टीजे सिद्धू ने फिर एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वनेसा स्नो बोहरा रखा है।

1012

टीवी अभिनेता किंशुक महाजन और उनकी पत्नी दिव्या गुप्ता जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स हैं। दिव्या ने 2017 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सायशा और बेटे का नाम साहिर रखा है।

1112

टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का रोल कर चुके अभिनेता सौरभ राज जैन जुड़वां बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी रिद्धिमा ने अगस्त 2017 में एक साथ बेटी और बेटे को जन्म दिया। सौरभ ने बेटी का नाम ऋषिका और बेटे का नाम ऋषभ रखा है।

1212
Read more Photos on

Recommended Stories