एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवाली का जश्न चारों तरफ देखने को मिल रहा है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक फेस्टिव सीजन के मूड में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो प्री-दिवाली सेलिब्रेशन तक शुरू हो चुका है। बता दें कि बीती रात फिल्म मेकर आनंद पंडित ने दिवाली पार्टी दी तो एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी अपने घर पर बिग दिवाली पार्टी ऑर्गेनााइज की। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक शामिल हुए। एकता की पार्टी में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और दिशा पाटनी (Disha atani) कहर ढाती नजर आईं। नीचे देखें एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पापा जितेंद्र अपने जिगरी दोस्त राकेश रोशन का हाथ थाम कैमरामैन को पोज देते नजर आए। वही, अनन्या पांडे और दिशा पाटनी लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं।
29
दिवाली पार्टी में पत्नी विनी के साथ पहुंचे धीरज धूपर। वहीं, अपनी ही पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आई एकता कपूर।
39
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में काला कुर्ता पहन पहुंचे कार्तिक आर्यन तो हल्के नीले रंग की साड़ी में दिखी हिना खान।
49
सिल्वर कलर का सूट पहने पार्टी में पहुंची अनिल कपूर की बैटी रिया कपूर। वहीं, करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए।
59
काले रंग का लहंगा पहन पार्टी में बेहद खूबसूरत नजर आई सुरभि ज्योति। सुरभि ने ऋत्विक धजनानी के पोज दिए।
69
हल्के गुलाबी रंग का साड़ी में नजर आई तापसी पन्नू। वहीं, अगंद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया के साथ कैमरामैन को पोज दिए।
79
लाल रंग का सूट पहन सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी पार्टी में नजर आई। वहीं दूसरी ओर पत्नी महीप कपूर के साथ संजय कपूर नजर आए।
89
पत्नी कांची कौल के साथ शब्बीर अहलुवालिया फोटोग्राफर्स को पोज देते नजर आए। श्रद्धा आर्य भी इस मौके पर गोल्डन साड़ी में नजर आई।
99
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी इस मौके पर लहंगा में नजर आई। दोनों बहनों का ट्रेडिशनल लुक पार्टी में छा गया। वहीं, आशा नेगी भी इस मौके पर नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।