लीक SEX क्लिप के बाद 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा का नया VIDEO वायरल, भड़के लोग बोले- अब भी शर्म नहीं आ रही

एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले दिनों वायरल सेक्स क्लिप के कारण विवादों में रहीं 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अब नए वीडियो के कारण इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में अंजलि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे ब्लू डेनिम और ब्लैक टॉप पहने नज़र आ रही हैं। वीडियो में अंजलि अपने हालिया गाने 'सैयां दिल में आना रे' पर हॉट डांस मूव्स दिखा रही हैं। उनके चाहने वाले कई लोग उनके इस डांस मूव्स की तारीफ़ कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें उनका यह अंदाज़ पसंद नहीं आ रहा है और वे उन्हें जमकर भला-बुरा सुना रहे हैं। जानिए सोशल मीडिया पर कैसे अंजलि को ट्रोल कर रहे लोग और क्या है उनका पूरा वायरल सेक्स क्लिप विवाद...

Gagan Gurjar | Published : Aug 22, 2022 9:39 AM IST

18
लीक SEX क्लिप के बाद 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा का नया VIDEO वायरल, भड़के लोग बोले- अब भी शर्म नहीं आ रही

अंजलि के वीडियो पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें वायरल MMS की याद दिला रहे हैं। कुछ ताजा वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

28

मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "क्या हो गया है?" एक यूजर का कमेंट है, "अब भी शर्म नहीं आ रही। अब भी सैयां को दिल में बुला रही है। 14 मिनट के वीडियो में कम बुलाया था क्या, भूल गई?" एक यूजर का कमेंट है, "आ गई ना फिर से उन्हीं हरकतों पर।" एक यूजर का कमेंट है, "बहुत ही घटिया परफॉर्मेंस। तुम्हें डांस नहीं आता। तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज ने सब कह दिया।"

38

इसी महीने इंटरनेट पर एक सेक्स क्लिप तेजी से वायरल हुई थी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नज़र आ रही लड़की कोई और नहीं, बल्कि कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा हैं। हालांकि, खुद अंजलि ने इस बात से इनकार किया था और दावा किया था कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। 

48

उन्होंने एक इंटरव्यू में रोते हुए कहा था कि जो लोग इस तरह के मॉर्फ्ड वीडियो बनाकर शेयर करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्योंकि वे किसी की इज्ज़त के साथ खेल रहे होते हैं। 

58

बाद में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब अंजलि से किसी ने वायरल MMS पर रिएक्शन मांगा तो भड़क गई थीं और उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह की चीजों से फर्क नहीं पड़ता।

68

दिल्ली की रहने वाली अंजलि अरोड़ा को 'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर डांस मूव्स करने के बाद पहचान मिली थी। वे पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 

78

उन्हें कंगना रनोट के शो 'लॉकअप इंडिया'  में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।शो में मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी नजदीकियां काफी चर्चित रही थीं। 

88
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos