कौन हैं 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा? जिनकी कथित SEX क्लिप LEAK होने से मच गया बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंटरनेट पर एक सेक्स क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि इसमें नज़र आ रही लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा हैं। अंजलि का कहना है कि क्लिप में जो लड़की दिख रही है, वह वे नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई दी है और इंटरव्यूज में भी वे अपना दुखड़ा रो रही हैं।  लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये अंजलि अरोड़ा हैं कौन, जिनकी कथित वीडियो क्लिप ने इंटरनेट पर आग लगाईं हुई है। आइए आपको बताते हैं अंजलि के बारे में सबकुछ....

Gagan Gurjar | Published : Aug 12, 2022 11:24 AM IST / Updated: Aug 12 2022, 06:09 PM IST

18
कौन हैं 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा?  जिनकी कथित SEX क्लिप LEAK होने से मच गया बवाल

21 साल की अंजलि अरोड़ा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वे पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी पॉपुलर हैं। खासकर लोग उनके डांस मूव्स के दीवाने रहते हैं।

28

अंजलि को पहचान भुबन बदयाकर के गाए बंगाली गीत 'कच्चा बादाम' पर डांस परफॉर्म करने के बाद मिली थी।लोगों को इनका यह वीडियो इतना पसंद आया कि यह देखते ही देखते वायरल हो गया और अंजलि सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।

38

अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर मौजूदगी की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 11.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 277 K सब्सक्राइबर हैं।

48

अंजलि अरोड़ा को कंगना रनोट के रियलिटी शो 'लॉकअप इंडिया' में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा चुका है। शो के विजेता मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। लोगों ने तो दोनों के नामों को मिलाकर नया नाम 'मुंजलि' दे दिया था। अंजलि शो की दूसरी रनरअप रही थीं, जबकि इसकी पहली रनरअप पायल रोहतगी थीं। 

58

लॉकअप में भले ही अंजलि की नजदीकियां मुनव्वर फारूकी के साथ देखने को मिली थीं, लेकिन असल जिंदगी में वे डिजिटल क्रिएटर आकाश सनसनवाल को डेट कर रही हैं। 

68

अंजलि के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम अश्विनी अरोड़ा, मां का नाम बबिता अरोड़ा और भाई का नाम अभिषेक अरोड़ा है। 

78

अंजलि को कई म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है। इनमें 'ओ हमनशीं' 'सूफी सूफी' और 'शायद फिर से' जैसे गाने शामिल हैं।

88
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos