Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

मुंबई. दुनियाभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, इस त्योहार को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसे नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाई जाती है और आग में गेंहू की बालियों, तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली डालकर पूजा की जाती है। वैसे आमजन की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है, जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। नीचे देखें आखिर वो कौन से कपल है जो 7 फेरे लेने के बाद पहली बार मना रहे लोहड़ी पर्व...
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 5:28 AM IST

19
Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

आपको बता दें कि इस बार कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif)- विक्की कौशल ( Vicky Kaushal), वरुण धवन (Varun Dhawan) - नताशा दलाल ( Natasha Dalal) से लेकर यामी गौतम (Yami Gautam)-आदित्य धर (Aditya Dhar) सहित टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) सहित अन्य कपल्स की थी शादी के बाद पहली लोहड़ी है।

29

यामी गौतम ने अपनी फिल्म उर्री के डायरेक्ट आदित्य धर से जून में शादी की थी। शादी के यामी की ससुराल में यह पहली लोहड़ी है। आपको बता दें कि यामी ने दिवाली और करवा चौथ भी धूमधाम से मनाया था। 

39

राज कुमार राव और पत्रलेखा की भी यह पहली लोहड़ी है। कपल ने पिछले साल नवंबर में चंडीगढ़ में शादी की थी। बता दें कि कपल शादी के पहले ही कई सालों से लिव-इन में रह रहा था।

49

पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के बाद के यह पहली लोहड़ी है। हालांकि, विक्की इंदौर में अपनी फिल्म लुका-छिपी 2 की शूटिंग में इन दिनों बिजी है।

59

वरुण धवन और नताशा दलाल भी शादी के बाद पहली लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने जनवरी 2021 में मुंबई के पास अलीबाग में शादी की थी। आपको बता दें कि वरुण की अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो है।

69

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ दिसंबर 2021 में शादी की थी। मुंबई में कपल की शादी काफी रॉयल थी। कपल की ये पहले लोहड़ी है। वहीं, अंकिता मराठी है तो उनके घर मकर संक्राति भी धूमधाम से मनाई जाती है। 
 

79

अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य शील (Aditya Seal) नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल शादी के बाद अपना पहली फेस्टिवल लोहड़ी सेलिब्रट कर रहा है। बता दें कि दोनों की शादी धूमधाम से हुई थी।

89

टीवी शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) नवंबर 2021 में दिल्ली के नौसैनिक अधिकारी राहुल शर्मा से शादी की है। कपल की ये पहली लोहड़ी है। 

99

वहीं, कुंडली भाग्य के एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) भी नंवबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे है। वे भी पत्नी पूनम प्रीत भाटिया (Poonam Preet Bhatia) के साथ पहली लोहड़ी मना रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें
14 दिन बाद इस शख्स की दुल्हन बनेगी Mouni Roy, दुबई नहीं यहां लेंगी 7 फेरे, वेडिंग के लिए बुक हुआ रिजॉट

समुंदर में मछलियों के बीच गोता लगाती दिखी Sunny Leone, कभी झूला झुलते तो कभी इस तरह मचे करती आई नजर

Ashmit Patel Birthday: धो चुका इस एक्ट्रेस के अंडरगारमेंट्स, कंट्रोवर्सी किंग के नाम से है फेमस

इस हीरोइन के साथ बोल्ड सीन से चर्चा में आए थे टार्जन के हीरो Hemant Birje, इन 2 खूबियों के चलते मिला था काम

Guru @ 15: इसी फिल्म से करीब आए थे Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, नकली अंगूठी पहनाकर किया था प्रपोज

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos