एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में फ्लॉप और साउथ में सुपरहिट पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) आज यानी 13 अक्टूबर को अपना 32वं जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1990 में मुंबई में हुआ था। पूजा का बॉलीवुड करियर चाहे ज्यादा सक्सेसफुल न रहा हो लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। उनकी 3 फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। यदि इन तीनों फिल्मों की कमाई मिलाई जाए तो केजीएफ 2 जैसी 8 फिल्में बनाई जा सकती हैं। फिलहाल, पूजा 3 अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इनमें से 2 बॉलीवुड और 1 तेलुगु फिल्म है। नीचे पढ़ें पूजा हेगड़े की पर्सनल लाइफ से जुड़ी से कुछ अनसुनी बातें और उनके फिल्मी करियर के बारे में...
पूजा हेगड़े का जन्म एक तुलु भाषी फैमिली में हुआ। वे मूलतः कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका बड़ा भाई ऋषभ हेगड़े ऑर्थोपैडिक सर्जन है। पूजा की कन्नड़ के साथ इंग्लिश, हिंदी, मराठी भाषाओं पर अच्छी खासी पकड़ है। उन्होंने तेलुगु सिनेमा में काम करने के लिए तेलुगु भाषा भी सीखी।
211
पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2012 में तमिलफिल्म मुगामूदी से एक्टिंग करियर की शुरू किया था। ये एक सुपरहीरो फिल्म थी।
311
2014 में पूजा हेगड़े फिल्म ओका लैला कोसम में नजर आई। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की कमाई की। फिल्म में उनके साथ नागा चैतन्य लीड रोल में थे। इसी साल वे फिल्म मुकुंदा में भी नजर आई। हालांकि, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
411
2016 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म मोहन जोदड़ो से पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। 115 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 108 करोड़ रुपए कमाए। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
511
अल्लु अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े में 2017 में आई फिल्म दुवदा जगन्नाधम (डीजे) में काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म को हिंदी में डब किया गया था, जिसे हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद किया गया।
611
पूजा हेगड़े ने 2018 में जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म अरविंद समेथा में काम किया। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 165 करोड़ रुपए का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया।
711
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ पूजा ने 2019 में आई फिल्म महर्षि में कम किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 100 करोड़ के बजट की फिल्म ने 200 करोड़ रुपए कमाए।
811
2019 में ही पूजा हेगड़े बॉलीवुड मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आईं। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और 300 करोड़ का बिजनेस किया।
911
2020 में आई अल्लु अर्जुन के साथ वाली फिल्म अला वैकुंठपुरमलो भी सुपरहिट साबित हुई। 100 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म को हिंदी में डब किया गया था और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला।
1011
इस साल आई पूजा हेगड़े की तीनों फिल्में बीस्ट, राधे श्याम और आचार्य बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि, थलापति विजय के साथ वाली फिल्म बीस्ट ने अपने बजट यानी 150 करोड़ से ज्यादा मतलब 250 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाए। वहीं, बाकी दोनों फिल्में अपनी लागत नहीं निकाल पाई।
1111
पूजा हेगड़े फिलहाल तीन फिल्मों की शूटिंग कर कर रही हैं। फिल्म किसी का भाई किसी जान में वे सलमान खान के साथ नजर आएंगी तो सर्कस में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वे एक तेलुगु फिल्म कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।