Published : Jan 22, 2022, 10:10 AM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 01:27 PM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन गईं हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटी आई है। प्रियंका और निक ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमें ये पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको बता दें कि कपल लॉस एंजिलिस में रहता है। यहां उनका आलीशान बंगला, जो अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं है। शायद कम ही लोग जानते है कि ये बंगला निक ने पत्नी प्रियंका को तोहफे में दिया था। इस बंगले की कीमत भी करोड़ों में है। वहीं, अब प्रियंका-निक का बच्चा भी इस आलीशान बंगले में रहेगा। नीचे देखें प्रियंका-निक के बंगले की इनसाइड फोटोज ...
निकयांका का ये घर किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। ये घर करीब 20,000 वर्ग फुट में बना है। इस बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है।
210
प्रियंका चोपड़ा का ये घर जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा अंदर से सुंदर है। निक और प्रियंका के घर का डिजाइन बहुत अलग है।
310
इस बंगले में 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल है। ये बंगला जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा अंदर से सुंदर है।
410
निक और प्रियंका के घर का डिजाइन बहुत अलग है। ये घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास खूबसूरत घाटियां और हरियाली भी हैं।
510
घर में एक शानदार जिम, मूवी थिएटर, बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
610
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
710
बता दें कि 2015 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था।
810
प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल के अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
910
सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
1010
प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अब वे बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड पर फोकस कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।