Published : Jan 22, 2022, 07:56 AM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 10:27 AM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन गईं हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटी आई है। प्रियंका और निक ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमें ये पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना हो, प्रियंका से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बन चुके हैं। बॉलीवुड में सरोगेसी से बच्चे को जन्म देने का चलन काफी पुराना है। वैसे, आपको बता दें कि सरोगेसी से पेरेंट्स बने इन सेलेब्स के बच्चे काफी क्यूट नजर आते हैं। नीचे पढ़ें कौन-कौन बॉलीवुड स्टार सरोगेसी के जरिए मां-बाप बना और कैसे दिखते हैं उनके बच्चे...
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रिटी के अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), करन जौहर (Karan Johar), आमिर खान (Aamir Khan), सोहेल खान (Sohail Khan), कृष्णा अभिषेक, एकता कपूर (Ekta Kapoor), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), सनी लियोनी (Sunny Lenoe) सहित अन्य सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट्ल बनें है।
210
आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने बच्चे का सुख पाने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। आमिर और किरण ने सरोगेट मदर से 5 दिसंबर, 2011 को पैदा हुए अपने बेटे का नाम आजाद रखा। आजाद के जन्म के समय आमिर ने कहा था कि ये बच्चा उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जन्म के लिए उन्होंने लंबा इंतजार किया है।
310
शाहरुख खान को भी अपने तीसरे बच्चे अबराम के लिए सेरोगेसी का सहारा लेना पड़ा था। शाहरुख और गौरी खान ने पहले ही दो बच्चों के होने के बावजूद बॉलीवुड में सबसे पहले सेरोगेसी का सहारा लिया था। अब उनका बेटा 5 साल का हो चुका है।
410
शिल्पा शेट्टी फरवरी, 2020 में सरोगेसी के जरिए दोबारा एक बेटी की मां बनीं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीषा रखा है। समीषा का जन्म 15 फरवरी, 2020 को हुआ था। हालांकि, शिल्पा ने ये खुशखबरी 21 फरवरी को फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि शिल्पा का पहले से ही एक बेटा वियान राज कुंद्रा है।
510
फिल्ममेकर करण जौहर दो बच्चों के पिता हैं। सेरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पेरेंट हैं। उनके बेटे का नाम यश जौहर, जबकि बेटी का नाम रूही जौहर है। करण ने दोनों बच्चों के नाम अपनी माता हीरू और पिता यश के नाम पर ही रखे हैं।
610
जितेंद्र के बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर दोनों ने ही सेरोगेसी की मदद से बच्चे का सुख पाया है। एकता कपूर ने बेटे का नाम जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर ही रखा है। एकता कपूर से पहले तुषार कपूर ने सेरोगेसी का सहारा लिया था और उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
710
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने सेरोगेसी की मदद से दूसरे बच्चे का सुख पाया। वो पहले से ही एक बेटे निर्वाण के पिता थे, लेकिन दूसरे बच्चे की ख्वाहिश में सोहैल खान ने सेरोगेसी का सहारा लिया। अपने छोटे बेटे का नाम उन्होंने योहान रखा है।
810
एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी आज तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद सेरोगेसी के मदद से दो जुड़वा बेटों अशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं।
910
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी सेरोगेसी की मदद से ही जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने 2013 में शादी की थी। दोनों सेरोगेसी की मदद से पहली बार माता-पिता बने हैं।
1010
फिल्म कसूर की एक्ट्रेस लीजा रे 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चियों की मां बनी थीं। उनको मां बनने का सुख सेरोगेसी से ही मिल सका। यह बात उन्होंने मां बनने के करीब तीन महीने बाद इंस्टाग्राम के जरिए बताई थी। एक्ट्रेस ने साल 2012 में बिजनेसमैन जेसन देहनी से शादी की और जून, 2020 में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।