PHOTOS:शाहिद कपूर की 'साली' हो गई है काफी ग्लैमरस, विवाह की छुटकी को पहली नजर में नहीं पाएंगे पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म 'विवाह' में छुटकी के किरदार को भला कौन भूल सकता है। सांवली रंग की एक मासूम सी लड़की जो अपनी दीदी के साथ खूब शरारत करती है। छुटकी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश (Amrita prakash) का लुक अब काफी बदल गया है। शाहिद कपूर (shahid kapoor) की ऑनस्क्रीन साली अब काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई है। पहली नजर में आप उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। आइए नीचे दिखाते हैं अमृता राव (amrita rao) की ऑनस्क्रीन बहन का हॉट लुक....

Nitu Kumari | Published : Jan 17, 2023 5:43 AM IST

17
PHOTOS:शाहिद कपूर की 'साली' हो गई है काफी ग्लैमरस, विवाह की छुटकी को पहली नजर में नहीं पाएंगे पहचान

साल 2006 में 'विवाह' (Vivah) रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस मूवी का हर किरदार लोगों के दिलों में जा बसा था। जिसमें एक छुटकी का किरदार भी था। छुटकी का किरदार अमृता प्रकाश ने निभाया था। सांवली सी लड़की जो अपनी दीदी के साथ खूब शैतानी करती है। लेकिन मौका आने पर काफी सीरियस भी हो जाती है। 

27

19 साल की उम्र में छुटकी का रोल निभाने वाली अमृता प्रकाश अब और जवान हो गई हैं। वे 35 साल की एक हसीन महिला बन चुकी हैं। वो काफी ग्लैमरस और हॉट अंदाज में फोटोशूट कराने लगी हैं।
 

37

अमृता प्रकाश अब किसी भी मायने में अपनी ऑनस्क्रीन बहन अमृता राव से कम नहीं है। तस्वीरों को देखकर अबतक तो आप समझ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

47

राजस्थान की पैदाइश अमृता प्रकाश की परवरिश मुंबई में हुई। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने चार साल की उम्र से कैमरे पर एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। कई टीवी विज्ञापन में वो नजर आई थी। डाबर, ग्लूकोन-डी समेत कई विज्ञापन में मासूम बच्ची के रूप में दिखाई दी थी।

57

इसके बाद बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम बिन' में  डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आईं। 

67

सीआईडी, एक रिश्ता ऐसा भी दीपिका, क्या मस्ती क्या धूम सीरियल में वो दिखीं थी। इसके अलावा  कोई मेरे दिल मैं है, विवाह,एक विवाह ऐसा भी में नजर आई थीं। हिंदी के साथ-साथ वो मलयालम सिनेमा में भी काम किया है।

77

इंस्टाग्राम पर 'छुटकी'के 89.7 हज़ार फॉलोअर्स हैं। वो उनके हर स्टाइल को पसंद करते हैं। वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल अमृता प्रकाश हर रूप में काफी खूबसूरत लगती हैं। आपका क्या ख्याल है।

और पढ़ें:

फिल्म के सेट पर जख्मी हुई द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर की पत्नी, चोटिल होने के बाद भी पूरी की शूटिंग

क्या अक्षय कुमार की सेक्सुअलिटी पर होने वाली सास को था शक, बेटी का हाथ देने से पहले करवाया था 1 टेस्ट

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos