एंटरटेनमेंट डेस्क. वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) आज यानी 9 दिसंबर को 77 साल के हो गए हैं। उनके जन्म 1945 को पटना में हुआ था। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले शत्रुघ्न लंबे समय से एक्टिंग की फील्ड से दूर हैं। बात उनकी प्रॉपर्टी की करें तो उनके पास करीब 131 करोड़ की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के अलावा पटना, गुरुग्राम और पुणे में भी उनकी प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करीब 25.75 करोड़ रुपए हैं। आपको बता दें कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई वाले 8 मंजिला बंगले में रहते हैं, जिसका नाम उन्होंने रामायण (Ramayan) रख है। आपको बता दें कि उन्होंने यह बंगला 70 के दशक में खरीदा था, जिसकी कीमत अब करोड़ों में है। शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर आज आपको उनकी प्रॉपर्टी, गाड़ियां, करियर और उनके बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं, देखें नीचे...
बॉलीवुड फिल्मों के साथ राजनीति में हाथ आजमा चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। इतने ही नहीं वे कुछ फिल्में विलेन के किरदार में भी नजर आए।
28
1971 में आई गुलराज की फिल्म मेरे अपने में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया और उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया। उन्हें असली पहचान 1976 में आई सुभाष घई की फिल्म कालीचरण से मिली, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया था।
38
शायद कम हो लोग जानते है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी करने से पहले ही जूहु स्थित रामायण बंगला खरीद लिया था। अंदर से उनका यह बंगला दिखने में काफी आलीशान है। इसमें सुविधा की हर चीज मौजूद है।
48
रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा के पास पटना स्थित लव-कुश टॉवर में 1.25 करोड़ का एक फ्लैट है। कहा जाता है कि वह इसे ऑफिस के लिए यूज करते हैं। इसके अलावा उनके पास पुणे में 5 करोड़ का एक वेयरहाउस भी है।
58
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा ने 1989 में मुंबई के मढ आईलैंड में प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत 9.8 करोड़ रुपए बताई जाती है। 2004 में उनकी पत्नी पूनम ने पुणे में 15 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसके अलावा देहरादून में भी इनकी जमीन है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
68
शत्रुघ्न सिन्हा को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके गैराज में इनोवा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा एकॉर्ड, होंडा सिटी और टोयोटा कैमरी जैसी गाड़ियां खड़ी है। बताया जाता है कि उनकी इन गाड़ियों की कीमत भी करोड़ों में हैं।
78
शत्रुघ्न सिन्हा ने 1980 में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम से शादी की। कपल के जुड़वा बेटे हैं, जिनका नाम उन्होंने लव-कुश रखा है। उनकी एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा है, जो बॉलीवुड में एक्टिव है। हालांकि, सोनाक्षी ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
88
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। उन्होंने ब्लैकमेल कालीचरण, विश्वनाथ, दोस्त, आदमी सड़क का, गौतम गोविंदा, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, क्रांति, नसीब, चोर पुलिस, हवालात, हिरासत, लोहा, आग ही आग, जलजला जैसी फिल्मों में काम किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।