हाथ-पैर बांधकर पॉलिथीन में बंद कर दिया, दम घुटने से हुई मौत...क्या है इस घटना के पीछे का सच?

Published : Sep 17, 2021, 05:10 PM ISTUpdated : Sep 17, 2021, 05:11 PM IST

नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें तालिबान की क्रूरता दिखाई गई। हालांकि कई तस्वीरें फेक भी निकलीं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें नायलॉन की थैलियों में कुछ बच्चों को बांधा गया है। तस्वीर के साथ लिखा है कि तालिबान की क्रूरता देखिए। बच्चों को मारने के लिए उन्हें नायलॉन की थैलियों में बंद कर दिया। जिससे दम घुंटने से उनकी मौत हो जाए। जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच...?  

PREV
16
हाथ-पैर बांधकर पॉलिथीन में बंद कर दिया, दम घुटने से हुई मौत...क्या है इस घटना के पीछे का सच?

वायरल तस्वीर में क्या है? 
वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक की थैलियों में कुछ लोगों को बांध कर रखा गया है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इस तरह अफगानिस्तान में ईसाइयों को दम घुटने से मरने के लिए छोड़ दिया गया।

26

एक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, अफगानिस्तान में नायलॉन की थैलियों में बंद ईसाइयों की दम घुटने से मौत। आइए उनके लिए प्रार्थना करें। ऐसे और भी कई कमेंट्स हैं, जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। लेकिन इसका सच कुछ और ही है।

36

वायरल न्यूज की पड़ताल करने के लिए एशियानेट न्यूज ने गूगल रिवर्स इमेज की मदद ली। इस टूल की मदद से पता चला कि तस्वीर अफगानिस्तान की नहीं बल्कि कोलंबिया की है। 

46

वायरल फोटो को रिवर्स सर्च करने पर एक लिंक मिला। जहां इस घटना से जुड़ा पूरा वीडियो था। यहां वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के मुताबिक, वीडियो 26 मई 2021 का है। पोब्लाडो पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया था। ये पार्क कोलंबिया के मेडेलिन शहर में है।

56

गूगल पर इस विरोध प्रदर्शन से संबंधित कीवर्ड डालने पर और भी कई लिंक मिले, जिसके मुताबिक, 26 मई, 2021 को पोब्लाडो पार्क में प्रदर्शन। एडीएन मेडेलिन न्यूज पेपर ने भी इस विरोध प्रदर्शन को कवर किया था।

66

निष्कर्ष
वायरल तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये तस्वीर फेक है। इसका अफगानिस्तान या तालिबान से कोई लेना देना नहीं है। तस्वीर कोलंबिया में सरकार के खिलाफ हुए एक विरोध प्रदर्शन की है।

ये भी पढ़ें...

गुस्सैल ब्वॉयफ्रेंड की कहानी, लड़की को कांच से मारा, चोट लगने पर टांका लगा तो उसे अपने दांतों से उखाड़ दिया

'मेरे सिर में गोली मार देना, अगर...' इस पॉप स्टार के साथ ऐसा क्या हुआ कि खुद की हत्या तक की बात कह डाली

दोस्त की 5 साल की बेटी का रेप-हत्या की चौंकाने वाली कहानी, बच्ची चीखती रही, अंकल मुझे घर जाना है, लेकिन...

9 साल की बच्ची ने अपने से बड़े व्यक्ति से संबंध बनाए, हर दिन पॉर्न देखती थी, लेकिन कोर्ट ने पिता को सुनाई सजा

पार्टी में गई महिला की पालतू कुत्ते ने चबा डाली पूरी नाक, फिर भी महिला ने क्यों कहा- कुत्ते की गलती नहीं

 

Recommended Stories