- Home
- Viral
- गुस्सैल ब्वॉयफ्रेंड की कहानी, लड़की को कांच से मारा, चोट लगने पर टांका लगा तो उसे अपने दांतों से उखाड़ दिया
गुस्सैल ब्वॉयफ्रेंड की कहानी, लड़की को कांच से मारा, चोट लगने पर टांका लगा तो उसे अपने दांतों से उखाड़ दिया
हैमिल्टन. एक सनकी आशिक। जो अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का दावा करता था, लेकिन उसके साथ घरेलू हिंसा की सारी हदें पार कर दी। कभी उसे बिना वजह पीटता। डांटता। गालियां देता। वह सनकी आशिक इतने पर ही नहीं रुका। पालतू कुत्ता फर्श गंदा कर देता है तो उसी गंदगी को लड़की के मुंह पर लगा देता। क्रूरता की हदें तो तब पार हो गईं, जब उसने लड़की के शरीर पर लगे टांकों को अपने दांत से उखाड़ दिया। घटना हैमिल्टन की है। 27 साल के आरोपी यूआन वॉकर को कोर्ट ने चार साल जेल की सुनाई। घरेलू हिंसा की ये कहानी ये समझाने के लिए काफी है कि ऐसी हिंसा को बर्दाश्त करने की बजाय उसके खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहिए। लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई थी पूरी कहानी...

डेली रिकॉर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी वॉकर ने पुलिस के सामने गर्लफ्रेंड एंटोनिया पर हमले की बात को कबूल किया। उसने बताया कि मई 2018 के बाद से उसने एंटोनिया को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
कोर्ट में बताया गया कि कैसे वॉकर, एंटोनिया को बार-बार मारता था। कभी मारकर नाक तोड़ देता तो कभी पूरा चेहरा ही बिगाड़ देता। कई बार लड़की इतना ज्यादा घायल हो जाती कि हॉस्पिटल ले जाना पड़ता था। इससे वहां की नर्सों को शक हो गया। उन्होंने एंटोनिया को एक कार्ड दिया, जिसमें उन्होंने संदेश जताया था कि उसके साथ घरेलू हिंसा हो रही है।
आरोपी के खिलाफ केस चलाने वाले जेनिफर कनिंघम ने कहा, जब वह कार्ड आरोपी को मिला तो उसने फिर से लड़की के चेहरे पर कई मुक्के मारे। इतना ही नहीं, उसका पालतू कुत्ता लिविंग रूम के फर्श पर शौच कर दिया। तब वॉकर ने अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे को उस शौच में डाल दिया। फिर एक आईने के पास ले गया और कहा कि अब देखो अपना चेहरा।
वॉकर ने टूटे कांच से एंटोनिया को चोट पहुंचाई, जिससे उसे कई टांके लगे। अगले दिन उसने अपने दांतों से टांके तोड़ दिए। घरेलू हिंसा की ये सभी बातें कोर्ट के सामने रखी गईं, जिससे सुनने के बाद जज भी हैरान रह गए।
हालांकि जब मामला कोर्ट पहुंच गया तो भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, अगर तुम मेरे साथ नहीं रह सकती तो किसी और के साथ भी नहीं। वॉकर ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे के साथ रिश्ते में है।
वॉकर ने साल 2011 और 2012 में अपनी पिछली गर्लफ्रेंड के साथ भी मारपीट की बात मानी। 21 साल की लड़की एंटोनिया ने ये पूरा कहानी फेसबुक पर लिखी। उसने ये भी बताया कि अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो आप अकेले नहीं हैं। मैं भी इससे गुजर रही हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि कोई भी महिला उन परेशानियों से न गुजरे, जिनसे मैं गुजरी।
ये भी पढ़ें...
चेहरे सहित पूरा शरीर ढका हुआ, हाथ न दिखे इसलिए पहना ग्लव्स, तालिबान के समर्थन में 300 महिलाएं!
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News