क्या मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इस वायरल तस्वीर को दिखाकर आपसे बोला जा रहा है बड़ा झूठ

Published : Oct 16, 2021, 05:53 PM IST

नई दिल्ली. देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक, मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। वायरल मैसेज में लिखा है, बेहद दुखद। पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे बड़े विद्वान अर्थशास्त्री सरदार मनमोहन सिंह जी का निधन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्रीचरणों में स्थान दे। इस मैसेज के साथ हॉस्पिटल में एडमिट मनमोहन सिंह की एक तस्वीर भी दिख रही है, जिसमें वह बीमार दिख रहे हैं। लेकिन इस मैसेज के साथ एक बड़ा झूठ बोला जा रहा है। जानें क्या है वायरल मैसेज का सच...?

PREV
15
क्या मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इस वायरल तस्वीर को दिखाकर आपसे बोला जा रहा है बड़ा झूठ

वायरल पोस्ट में क्या है?
मनमोहन सिंह के निधन को लेकर एक पोस्ट हरियाणा हलचल नाम के फेसबुक पेज पर मिली। यहां दो तस्वीरें शेयर की गई थीं। तस्वीर के साथ लिखा था कि दुखद खबर। मनमोहन सिंह का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा का शांति दे। 

25

वायरल पोस्ट का सच क्या है?
वायरल पोस्ट की पड़ताल करने के लिए गूगल पर मनमोहन सिंह से जुड़ा कुछ की वर्ड डालकर सर्चिंग की गई। तब कई लिंक मिले, जिसमें मनमोहन सिंह की तबीयत को लेकर जिक्र किया गया था। बुधवार को मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। 

35

मनमोहन सिंह को क्या हुआ?
बुखार और कमजोरी की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स के पीआरओ ने वायरल खबर को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है और अब वे रिकवर हो रहे हैं। 

45

वायरल फोटो किसकी है?
वायरल फोटो की पड़ताल करने पर गूगल के रिवर्स इमेज की मदद ली गई, जिसके मुताबिक ये फोटो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। गुरुवार को उन्होंने हॉस्पिटल में मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। 

55

निष्कर्ष
वायरल न्यूज और फोटो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये पूरी तरह से फेक है। ये बात सही है कि मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हुई है। वे एम्स में भर्ती है, लेकिन उनकी हालत सही हो रही है। निधन की खबर पूरी तरह से झूठ है। 

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान

Recommended Stories