कहीं बनाई जाती है चींटी की चटनी तो कहीं खाया जाता है कुत्ते का मांस, ये है भारत में मिलने वाली अजीब डिशेज

Published : Feb 03, 2021, 11:41 AM ISTUpdated : Feb 03, 2021, 02:23 PM IST

फूड डेस्क : भारत विविधताओं का देश है। यहां पर विभिन्न प्रकार के खाने से लेकर अलग-अलग संस्कृति हैं। इंडियन फूड की बात की जाएं तो ये पूरी दुनिया में मशहूर है। दूर-दूर से लोग भारतीय खाने का जायका लेने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ डिशेज ऐसी भी हैं, जिन्हें खाना तो दूर आप देखना भी पसंद नहीं करेंगे। कुछ लोग इन डिशेज को बहुत चांव से खाते हैं। यह डिश भारत के आम खाने से बिल्कुल अलग हैं और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब है। तो आइए जानते हैं भारत में खाएं जाने वाले कुछ ऐसे अजीबो-गरीब खाने के बारे में...

PREV
18
कहीं बनाई जाती है चींटी की चटनी तो कहीं खाया जाता है कुत्ते का मांस, ये है भारत में मिलने वाली अजीब डिशेज

जदोह
यह डिश मेघालय के उत्तर पूर्व के जैंतिया जनजाति के बीच काफी फेमस है। वैसे तो ये चावल की डिश है, लेकिन इसमें चावल को खून के साथ पकाया जाता है और सूअर या चिकन का मांस भी डाला जाता है।

28

दोह खलिह
मेघालय की एक और डिश बेहद अजीब है, वो है सूअर का मांस और प्याज का सलाद। दोह खलिह नाम से मशहूर इस डिश को लोग बहुत शौक से खाते हैं। इसको मैक्सिकन टच देने के लिए इसमें लोग नींबू टमाटर और गाजर का इस्तेमाल भी करते हैं। 
 

38

कुत्ते का मॉस
नागालैंड में ऐसे व्यंजन बनाएं जाते हैं जिनमें कुत्ते, मकड़ी, सूअर का मांस, बीफ, केकड़े और हाथी का मांस डाल जाता है। कुत्ते का मांस विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है और नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के आदिवासी समुदायों के बीच एक पसंदीदा खाना है।

48

चाप्रह
कई बार हमारे खाने में चींटी लग जाना से हमें पूरा खाना फेंकना पड़ता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इन्हीं चींटियों की चटनी बनाकर खाई जाती है। जी हां, यह डिश लाल चीटियों उनके अंडे और कुछ मसालों के साथ बनाई जाती है। ये लोग गार्निशिंग के लिए भी जिंदा लाल चींटियों का इस्तेमाल भी करते हैं।

58

बेबी शार्क करी
शार्क का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। लेकिन गोवा में शार्क के बच्चे की करी खाई जाती है। शार्क बेबी करी गोवा की सबसे फेमस डिश में से एक है। शार्क को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है इसी कारण यह एक दुर्लभ और महंगी डिश है। 

68

फ्रॉग लेग्स
चिकन लेग्स तो आपने कई लोगों का मजे लेकर खाते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको बताते हैं फ्रॉग लेग यानी की मेंढ़क की टांगों के बारे में। ये सिक्किम की एक डिश है जिसे लेपचास समुदाय के लोगों बेहद पसंद करते हैं। यहां के लोग फ्रॉग लेक्स को औषधीय महत्व कारण भी खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने के बाद पेचिश और अन्य पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

78

फान प्युत
अगर हम नेशनल सब्जी की बात करें तो लोग बिना कुछ सोंचे आलू को हमारी नेशनल वेजीटेबल बताएंगे। हर राज्य में आलू खाएं जाते हैं। लेकिन उत्तर पूर्व भारत में फान प्युत नाम की इस डिश में सड़े हुए आलुओं का इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे बड़े स्वाद से खाते हैं।

88

भांग के पकोड़े
नशा करने के लिए भांग एक बेहद ही सस्ता नशा होता है। लेकिन भारत में होली या शिवरात्रि जैसे धार्मिक त्योहारों पर भांग के पकोड़े भी बनाए जाते हैं। इसके लिए भांग की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories