Bhai Dooj 2021: ना सोनपापड़ी- ना काजू बर्फी, इन 5 यूनीक मिठाई से करवाएं अपने भाइयों का मुंह मीठा

Published : Nov 06, 2021, 09:43 AM IST

फूड डेस्क: 5 दिनों तक चलने वाली दीपावली (diwali 2021) पर्व के आखिरी दिन भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है।  इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। दीपावली पर ढ़ेर सारी मिठाइयां खाकर सभी का मन भर जाता है, ऐसे में क्यों ना इस बार अपने भाई की मुंह मीठा कुछ यूनीक और टेस्टी स्वीट्स से करवाया जाए। आइए हम आपको बताते हैं सोनपापड़ी, काजू बर्फी और मावे की मिठाई के अलावा अन्य स्वीट्स आइडियाज के बारे में....

PREV
15
Bhai Dooj 2021: ना सोनपापड़ी- ना काजू बर्फी, इन 5 यूनीक मिठाई से करवाएं अपने भाइयों का मुंह मीठा

भाई दूज पर आप अपने प्यारे भाई के लिए घर में ही झटपट फ्रूट क्रीम बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं है। बस आप बाजार से फेंटी हुई क्रीम लें आएं और भाई के पसंदीदा फल बारीक-बारीक काटकर उनमें मिलाएं।

25

इन दिनों मार्केट में गाजर मिलने लगी है। ऐसे में आप अपने भाई का मुंह मीठा गाजर का हलवा बनाकर कर सकते हैं। आपके हाथ का स्वादिष्ट हलवा खाकर भाई का दूज का त्योहार यादगार बन जाएगा। गाजर के अलावा आप मूंग की दाल, लॉकी, सूजी या फिर आटे का हलवा बनाकर उसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट्स आदि डालकर भाई को खिला सकते हैं।

35

दिवाली पर मावे की मिठाई खाकर सब ऊब चुके हैं। ऐसे में भाई दूज पर आप अपने भाइयों को मिठाई की जगह केक या पेस्ट्री भी खिला सकती हैं। भाई को उसकी पसंदीदा फ्लेवर की केक या पेस्ट्री बनाकर या उनकी पसंद की शॉप से खरीदकर खिलाएं।
 

45

आज कल युवा मिठाइयों को छोड़ डोनट्स आदि खाना ज्यादा पसंद करते हैं। मार्केट में भी तरह-तरह के डोनट्स मिलते हैं। ऐसे में आप भाई के पसंदीदा डोनट्स भी उन्हें भाई दूज पर खिला सकती हैं।
 

55

घर की बनी खीर भी कई भाइयों को खूब पसंद होती है। ऐसे में आप अपने भाई के लिए खूब सारे मेवा डालकर ड्रायफ्रूट्स खीर भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चावल या सेवई की खीर बनाकर ठंडा करके उनका मुंह मीठा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2021: घर पर बनाएं और सबको खिलाएं अलग-अलग तरह के टेस्टी लड्डू

Bhai Dooj 2021 : बहन को दें कुछ ऐसा गिफ्ट ताकि वो हमेशा रहे फिट

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories