ऐसा वैसा नहीं ये है सोने का बर्गर, एक की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन

Published : Jan 05, 2021, 03:50 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 04:04 PM IST

फूड डेस्क : फास्ट फूड खाने के शौकीन लोगों को बर्गर-पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक को बर्गर बहुत पसंद होता है। रेस्त्रां में यह 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है 4 हजार 300 रुपए में मिलने वाले गोल्ड प्लेटेड बर्गर के बारे में। जी हां, अमेरिका के एक रेस्त्रां में मिल रहा है सोने से बना बर्गर। आपके मन सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि सोने का बर्गर कैसे सकते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि ये बर्गर कैसे बनता है और इसकी खासियत क्या है..

PREV
17
ऐसा वैसा नहीं ये है सोने का बर्गर, एक की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन

वैसे तो आपने कई तरह के बर्गर खाए होंगे, चीज वाला, वेज- नॉनवेज, लेकिन क्या आपने कभी 'सोने का बर्गर' खाया या देखा है?
(फोटो सोर्स- गूगल)

27

दरअसल, यह बर्गर अमेरिका के कोलम्बिया के बोगोटा रेस्त्रां में मिलता है और इसकी कीमत है 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपए है। इसे खाने के लिए दूर से दूर लोग आते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

37

इस बर्गर को बनाने के बाद इस पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया जाता है, जो लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। इसका नाम भी 24 कैरेट बर्गर रखा गया है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

47

रेस्त्रां मालिक का कहना है कि बर्गर पर सोना चढ़ाने का यह विचार नया नहीं है। इससे हमने पहले इंटरनेट पर गोल्ड प्लेटेड आइसक्रीम और डोसा जैसे ट्रेंड देखे हैं। गोल्ड-प्लेटिंग का उपयोग पकवान को बेहद ही आकर्षक बनाता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

57

इस खास बर्गर को बनाने वाले शेफ ने बताया कि बर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है और फिर उसपर सोने की परत चढ़ाई जाती है। शेफ पाउला ने ये भी बताया कि इसके बनाना बहुत रिस्की है, क्योंकि सोना गर्म होने के बाद आपकी उंगली पर चिपक सकता है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

67

बर्गर को गोल्ड से कोट करने के साथ इसमें कई सारी सब्जियां भी डाली जाती है। साथ ही नॉनवेज प्रेमियों के लिए चिकन का भी ऑप्शन रहता है। इसमें डबल मीट, कारमेलाइज़्ड बेकन और डबल चीज डाला जाता है।

(फोटो सोर्स- गूगल)

77

इस तरह के एक्सपेरिमेंट के बाद से बोगोटा रेस्त्रां की चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है। अमेरिका में कई लोग रोज इसका लुत्फ उठाने आ रहे हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories