फूड डेस्क: भारत में कई तरह की मिठाइयां खाई जाती है। क्या आपने कभी भाप दही का नाम सुना है। ये वेस्ट बंगाल में मिलने वाली बेहद मशहूर मिठाई है। इसका स्वाद ऐसा है कि जो भी इसे एक बार खाता है, वो इसका फैन हो जाता है। अब अगर आपन अभी तक भाप दही नहीं खाया है तो आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही आसानी से घर पर बन जाता है। आप इसे बनाकर अपने घरवालों का दिल जीत सकते हैं। भाप दही बनाने के लिए आपको चाहिए... 500 मिली गाढा दही
200 मिली कंडेनसड मिल्क
1 टीस्पून केवडा एसेंस
भाप दही बनाने के लिए सबसे पहले एक कॉटन के कपडे में दही डालकर उसे रात भर के लिए छानने को रख दीजिये। इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा।
29
अब सुबह इस दही को बाउल में निकालिये और उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाइये।
39
इसे अच्छे से फेंट लीजिये। इसे ऐसे मिलाना है कि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
49
अब इस पेस्ट में धीरे-धीरे केवड़ा एसेंस मिलाइये।
59
छोटी-छोटी कटोरियाँ लीजिये। इसमें अच्छे से घी लगाकर उसे चिकना कर लीजिये। अब इसमें दही का मिश्रण आधा-आधा भर लीजिये।
69
अब कटोरियों के ऊपर एल्युमुनियम फॉयल लपेटिये। इसे अच्छे से कवर कर लीजिये। अब कड़ाही में पानी डालें और उसमें स्टैंड रखकर उसपर कटोरियाँ रख दीजिये।
79
कड़ाही का ढक्कन लगाएं और कटोरियों को 20 मिनट तक भांप में पकाएं।
89
अब कटोरियों को बाहर निकालें। इसे अच्छे से ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रख दें।
99
ठंडा होने पर इसे प्लेट में उलट दें। ऊपर से चेरी डालकर सजाएं और सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.