फ़ूड डेस्क: भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग तेल से बने खाने को पसंद किया जाता है। इसमें सरसों तेल, सन फ्लावर ऑयल, घी से लेकर ऑलिव ऑयल तक का इस्तेमाल किया जाता है। आज के मॉडर्न जमाने में लोग ओलिव ऑयल और सनफ्लॉवर ऑयल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं लेकिन पहले के समय में खाना घी या सरसों तेल में ही बनाया जाता था। हालांकि, आज के समय में मार्केट में नकली सरसों तेल भी काफी बिक रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे आप पता लगा सकते हैं कि सरसों तेल असली है या नकली...
सरसों तेल से बड़ी तेज गंध आती है। अगर तेल गर्म करते हुए झांस ऐ तो समझ जाएं कि तेल असली है।
27
तेल की कुछ बूंद को हाथों पर रगड़ें। अगर इसके बाद आपके हाथ में पीला रंग रह जाए, तो समझ जाएं तेल नकली है।
37
अगर हाथ में तेल रगड़ने के बाद सिर्फ चिकनाई रह जाए, उससे रंग ना छूटे तो सरसों तेल असली है। साथ ही तेल से तेज महक भी आएगी।
47
एक कटोरी में तेल ड़ालकर उसे फ्रिज में डाल दें। अगर तेल में मिलावट होगी तो तेल जम जाएगा। अगर असली होगा तो वो नहीं जमेगा।
57
सरसों तेल का रंग काफी गाढ़ा होता है। लेकिन अगर आपके तेल का रंग हल्का है तो समझ लीजिये कि तेज नकली है।
67
अगर आप सरसों तेल गर्म करें और आपको चक्कर जैसी फीलिंग आए या फिर छींक आए तो समझें कि ये नकली है।
77
मिलावटी सरसों तेल में बने खाने को खाने से आपको एसिडिटी हो जाती है। साथ ही इससे बने खाने को खाते ही पेट भी फूल जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.