10 मिनट में झटपट बन जाता है मोदी का पसंदीदा मोरिंगा पराठा, बस आटे में मिलानी होगी इस पेड़ की पत्तियां

Published : Sep 24, 2020, 06:11 PM IST

फ़ूड डेस्क: 24 सितंबर को मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के एक साल पूरे हो गए। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कई हस्तियों से बातचीत की जिसमें विराट कोहली से लेकर कई एक्टर्स भी मौजूद थे। इस दौरान मोदी ने एक सीक्रेट भी खोला। मोदी को खाने में मोरिंगा का पराठा बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि वो इस पराठे को हफ्ते में दो दिन जरूर खाते हैं। नाम सुनकर आप भी चकरा गए होंगे कि आलू और पनीर का पराठा सुना था, ये मोरिंगा का पराठा क्या होता है? दरअसल, मोरिंगा सहजन को कहते हैं। इसे इंग्लिश में ड्रमस्टिक भी कहते हैं। इसकी पत्तियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मोदीजी इसी की पत्तियों से बना पराठा खाकर तंदरुस्त रहते हैं। आइये आपको बताते हैं इस पराठे को बनाने की परफेक्ट रेसिपी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए...  2 कप गेहूँ का आटा 1 कप करीब सहजन की पत्तियां 1/2 छोटी चम्मच हल्दी 1/2 छोटी चम्मच जीरा 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच रिफाइंड तेल स्वाद अनुसार नमक आवश्यकतानुसार पराठे सेकने के लिए तेल

PREV
18
10 मिनट में झटपट बन जाता है मोदी का पसंदीदा मोरिंगा पराठा, बस आटे में मिलानी होगी इस पेड़ की पत्तियां

मोदी के फेवरिट पराठे बनाने के लिए सबसे पहले पेड़ से ताजे सहजन की पत्तियां तोड़ लें।  
 

28

अब इन पत्तियों को बारीक़ काट लें। 

38

अब कटी हुई पत्तियों को कम से कम चार बार साफ़ पानी से धोकर छान लें। 

48

अब एक बड़े बर्तन में गेंहू का आटा लें। इसमें जीरा, तेल, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर डाल दें। 

58

अब जरुरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाएं और आटे को अच्छे से नर्म गूंथ लें। इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। 

68

अब गैस पर तवा चढ़ाएं। इसमें आटे से लोई लेकर गोल पराठा बेल डाल दें।  

78

पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। जब पराठा सिक जाएं तो दोनों साइड घी लगाकर अच्छे से फुला लें। 
 

88

लीजिये तैयार है मोदी जी का फेवरिट मोरिंगा पराठा। इसे अचार, दही या सब्जी के साथ खाएं।  
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories