फ़ूड डेस्क: आपने दही चूड़ा के बारे में तो सुना होगा। बिहार और यूपी में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। खासकर मकर संक्राति के दिन हर घर में दही चूड़ा जरूर खाते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक है। लेकिन भारत के अन्य राज्यों में दही-चूड़ा नहीं खाया जाता। ज्यादातर लोगों को तो पता ही नहीं है कि ये बनता कैसे है? ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है इसे बनाने का आसान तरीका। इसे तैयार करना सच में बच्चों का खेल है। इसके लिए आपको चाहिए... 2 टेबल स्पून दही
1/2 कप पोहा
1 टेबल स्पून गुड़
1 टेबल स्पून ड्राइ फ्रूट
जिसे आप पोहा बनाकर खाते हैं, उसी को बिहार-यूपी में चूड़ा कहा जाता है। इस डिश को बनाने के लिए पोहे का इस्तेमाल होता है।
26
सबसे पहले पोहे को धो कर थोड़ी देर के लिए भिगो दें। इसके बाद अच्छे से पानी निकाल कर उसे निचोड़ दें।
36
अब दूसरे बर्तन में दही लें। इसमें गुड़ डालकर ठीक से मिक्स कर लें।
46
अब भिगोए और निचोड़े पोहे को दही के इस मिश्रण में डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें।
56
सबसे आखिर में इस चूड़े में ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
66
लीजिये हो गया दही-चूड़ा तैयार। इसे खाइये और अपने परिवार को भी खिलाइये।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.