फूड डेस्क : सोमवार 21 जून 2021 को दुनियाभार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। 6 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर साल 2015 में 21 जून को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। जिसके बाद से दुनियाभर में हर साल इस दिन योग दिवस मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में योग को एक विशेष स्थान दिया गया है। अधिकतर तो लोग अपने आप को फिट रखने के लिए योगा करते हैं। लेकिन अक्सर लोग योग करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके शरीर पर उल्टा असर पड़ने लगता है। ज्यादातर लोग या तो खाली पेट योग करने लगते है या भरे पेट के साथ, जिससे आपको योग का सही फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, योग से पहले और बाद में ध्यान रखने वाली बात..
योग करने का सही समय
योग हमेशा सुबह जल्दी और खाली पेट करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि, योग आपको उठने के 30 मिनट बाद तक शुरू कर देना चाहिए। अगर आप उठने के कुछ घंटों बाद योग करते है, तो उससे 45 मिनट पहले कुछ खा लें।
25
योग से पहले क्या खाएं
योगा करने से 45 मिनट पहले आप फ्रूट्स या फिर जूस पी सकते हैं। अगर सुबह उठने के 2 घंटे बाद आप योग करते हैं तो इससे पहले आप ओट्स, ड्राई फ्रूट्स या फिर प्रोटीन शेक ले सकते हैं। वहीं, जो लोग शाम को योगा करते हैं वह योग करने से 1 घंटे पहले बॉयल सब्जी या सलाद खा सकते हैं।
35
इन बातों का रखें ध्यान
यह बहुत आम है कि योग करने के बाद बहुत ज्यादा भूख लगती है। लेकिन हमें योग करने के 30-45 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए। योग के बाद हमें सबसे पहले हमें पानी पीना चाहिए आप चाहे तो पानी में इलेक्ट्रोलाइट डालकर पी सकते है, इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। योग करने के बाद मसालेदार या फिर फ्राइड खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आप हेवी फील करेंगे और योग का फायदा आपको नहीं होगा।
45
योग के बाद क्या खाएं
अगर आप सुबह के समय योगा कर रहे हैं तो योग करने के बाद आप प्रोटीन और विटामिन मिनरल्स युक्त खाना खा सकते हैं। इसमें आप डेयरी उत्पाद , ड्राइफ्रूट्स, जूस यह शामिल कर सकते हैं। खाने में मौसमी फल और सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं अगर आप शाम के समय योगा कर रहे हैं तो आप सूप, बॉयल वेज, बॉयल्ड एग, नट्स आदि डाइट में शामिल कर सकते है।
55
पानी का महत्व
हम सब जानते हैं कि हमारे शरीर की बनावट 70% पानी से ही होती है और पानी हमारे शरीर की कई सारी कमियों को दूर करता है। योग करने के पहले या उसके 30 मिनट बाद आप हल्का गर्म पानी या रूम टेंपरेचर पर पानी पीएं। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके शरीर में अकड़न हो सकती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.