फूड डेस्क: फ्रिज का इन्वेंशन इंसान के लिए वरदान साबित हुआ। किसी भी चीज को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज सबसे बेस्ट तरीका है। लेकिन लोगों ने फ्रिज में सारी चीजें डालनी शुरू कर दी। जिन चीजों को फ्रिज में नहीं भी रखना चाहिए उसे भी जाने-अनजाने लोग फ्रिज में स्टोर करने की गलती कर बैठते हैं। अक्सर लोग इकठ्ठा लहसुन खरीदते हैं और इसे ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या लहसुन को फ्रिज में रखना सही है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि लहसुन के साथ ही और कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ये चीजें फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान करने लगती हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि लहसुन को कभा भी फ्रिज में ना रखें। इससे यह अंकुरित हो जाएगा और ढीला पड़ने लगेगा। लहसुन और प्याज को एक साथ रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इन पर धूप या बहुत ज्यादा रोशनी ना पड़े।
210
लहसुन का तरह ही प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे करने से फ्रिज में बदबू आने लगती है। दूसरा फ्रिज में रखने से प्याज जल्दी गलने लगती है। इसे भी बाहर किसी अंधेरी जगह पर स्टोर करें।
310
आलू को फ्रिज में रखने से इसके अंदर मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है और आलू का टेस्ट बर्बाद हो जाता है। आलू को धूप से दूर किसी ठंडी जगह पर रखें। साथ ही इसे प्लास्टिक में भी ना रखें।
410
हम में से कई लोग टमाटर को फ्रिज में स्टोर करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। फ्रिज में टमाटर रखने से वो बहुत जल्दी गल जाते हैं। इन्हें हमें सुखी जगह पर रखना चाहिए। तब ये लंबे समय तक सही रहते हैं।
510
केले को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे ये जल्दी काले पड़ जाते हैं। इसकी डंडियों से इथाईलीन निकलती है। वो इसके पास रखे फलों को जल्दी पका देती है। ऐसे में केलों को अलग से सूखे जगह पर स्टोर करना चाहिए।
610
ऐसे फल जिनमें सिट्रिक एसिड होता है, जैसे की नींबू, उन्हें कम तापमान सूट नहीं करता। इनके छिलकों पर दाग पड़ने लगते हैं और ये बेस्वाद हो जाते हैं। साथ ही इनका रस कम हो जाता है।
710
कई घरों में सेब को फ्रिज में रखा जाता है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम टेम्पेरेचर में इनमें मौजूद एन्जाइम्स एक्टिव हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाते हैं।
810
खीरे को कई लोग फ्रिज में रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से खीरे लूज और मुरझाए जैसे हो जाते हैं। ये दो से तीन दिन में ही खराब होने लगते हैं। इन्हें बाहर ही स्टोर करके रखें।
910
ब्रेड को फ्रिज में रखने की गलती सौ में से 99 लोग करते हैं। फ्रिज में रखने से ब्रेड सूख जाते हैं। आप इन्हें प्लास्टिक में बांधकर फ्रीजर में रख दें। खाने से कुछ मिनट पहले निकालें और फिर टोस्ट करें।
1010
तरबूज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्रिज की वजह से खराब हो जाते हैं।