फूड डेस्क: अक्सर महिलाएं घर में दूध से मलाई जमा कर घी (Clarified butter) निकालती है, क्योंकि इस प्रकार निकाला घी ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार ये तरीका लोगों को बहुत टाइम टेकिंग लगता है। घंटों मथनी से मलाई को फेंटकर पहले मक्खन निकालों, फिर उसे गैस पर पकाकर उससे घी निकालों। ठंड के दिनों (winter season) में तो ये प्रोसेस और लंबी हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में मलाई से मक्खन और फिर इससे घी बनने में बहुत मेहनत लगती है। इस हैक्टिक प्रोसेस के चलते लोग बाजार से घी ले आते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको मलाई से घी निकालने का करने इंस्टेंट तरीका....
मलाई से घी निकालने के लिए कम से कम 10-15 दिन की मलाई स्टोर करके फ्रिजर में रख लीजिए। जब इससे घी निकालना हो तो मलाई को 2 से 3 घंटे के लिए बाहर रखें। इस मलाई में 1 चम्मच दही डाल दें और इसे रूम टेम्परेचट पर आने दें।
27
अब आपको मलाई को मिक्सर में या ब्लेंडर में मिक्स करने कि कोई जरूरत नहीं है। आप इसे किसी चम्मच की मदद से फेंट लें। इस दौरान बीच में थोड़ा पानी डालते जाएं। (याद रखें कि सर्दी के दिनों में ठंडे पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें, आप इसमें गुनगुना पानी डालें।)
37
लगातार 5 मिनट तक मिक्स करने के बाद आप देखेंगे कि थोड़ी ही देर बाद मक्खन से दूध अलग होने लगेगा। अब आप इसमें हाथों की मदद से मक्खन का एक गोला बना लें और उसमें से मक्खन और छाछ को अलग कर लें।
47
इस छाछ को आप फेंके नहीं, इसका इस्तेमाल आप कढ़ी में कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसको इडली बनाने में और ढोकला बनाने में भी यूज कर सकते हैं।
57
अब जो मक्खन के गोले आपने बनाए है उसको पानी की सहायता से हल्का धो लें ताकि इसमें थोड़ा बहुत भी दूध या छाछ लगा हो वो निकल जाए। नहीं तो घी में एक खट्टापन आ सकता है।
67
अब एक कड़ाही में मक्खन को डालें और इसे पकने दें। थोड़ी देर में घी मक्खन से अलग हो जाएगा। अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर इसे छान लें। तैयार है कम मेहनत किए झटपट बना देसी घी।
77
छानने के बाद जो कतरन बचेगी उससे भी आप घी निकाल सकते हैं। इसके लिए बची हुई जली मलाई को वापस कढ़ाई में डालकर 2 गिलास पानी डालकर उबाल आने दें। आप देखेंगे कि मलाई में से घी निकलकर पानी में तैरने लगा है। अब इसे 3-4 घंटे तक फ्रिज में रख दें, इसके बाद कटोरे में ऊपर जमे घी को निकालकर भी आप इसका यूज कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.