घर पर आसानी से बनाएं रेड चिली सॉस, खाते ही कहेंगे- उफ्फ उफ्फ मिर्ची

Published : Apr 06, 2021, 10:16 AM IST

फ़ूड डेस्क: मार्केट में कई तरह के सॉस अवेलेबल हैं। ये सॉस खाने का टेस्ट बढ़ाने से लेकर उसमें कलर और टेक्स्चर भी ऐड करता है। हालांकि,  इन सॉस में कई तरह के आर्टिफिशियल कलर और केमिकल्स का यूज किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। आज हम आपको घर पर ही रेड चिली सॉस बनाना सिखाने जा रहे हैं। इन्हें किसी भी चाइनीज से इटालियन डिश में डालकर आप  पा सकते हैं इंडियन खाने जैसा तीखापन। ये बनाने में भी बेहद आसान है। रेड चिली सॉस बनाने के लिए आपको चाहिए...  250 ग्राम लाल मिर्च 150 ग्राम चीनी 1 टीस्पून नमक(ऑप्शनल) 1 निम्बू का रस  

PREV
17
घर पर आसानी से बनाएं रेड चिली सॉस, खाते ही कहेंगे- उफ्फ उफ्फ मिर्ची

रेड चिली सॉस बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छे से धो लें। इसे कपड़े से पोंछ कर सुखा लें। 

27

अब लाल मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें बेहद बारीक काट लें। साथ ही काटते वक्त इनके बीज को अलग कर दें। 
 

37


मिर्च के इन टुकड़ों को मिक्सी में डाल कर पीस लें। ध्यान दें कि इसका बेहद स्मूद पेस्ट बनाना है।  इसे दरदरा ना छोड़ें। 

47

अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। इसमें लाल मिर्च का पल्प डालें और उसे दो मिनट के लिए लो फ्लेम पर चढ़ा कर पकाएं। इससे लाल मिर्च का कच्चापन दूर हो जाएगा।  
 

57

अब इसमें चीनी डाल दें। थोड़ी देर में इसमें नमक भी डाल दें। जब चीनी पिघल जाए तो उसे हिलाते हुए आंच बंद कर दें। 
 

67

ठंडा होने पर इसमें नीम्बू का रस डाल दें। आप चाहें तो नीम्बू को स्किप कर सकते हैं। चीनी खुद एक प्रिजर्वेटिव है, ऐसे में नीम्बू जरुरी नहीं है। 

77

अब इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डाल दें। आप इसे पूरी-पराठा और कई तरह की डिशेज के साथ सर्व कर सकते हैं। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories