फूड डेस्क : पूरे देश में इस समय भक्ति का माहौल है, क्योंकि शारदीय नवरात्र (shardiya navratri 2021) जो चल रहे हैं। 7 अक्टूबर से शुरू हुए माता के नवरात्र 15 अक्टूबर को खत्म होंगे। इस दौरान कई भक्त 9 दिन के लिए व्रत भी करते हैं और व्रत के दौरान सात्विक खाना ही खाते हैं। खासकर फलाहार में आलू को जरूर शामिल किया जाता है। लेकिन 9 दिन तक लगातार आलू (potato) खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। फैट बढ़ाने के साथ-साथ इसमें शुगर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में कई और वेजिटेबल भी है, जिनका उपयोग आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। आलू की जगह इन सब्जियों का इस्तेमाल ना सिर्फ वक्त के खाने का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि आपका वजन भी नियंत्रित रखेगा। आइए आपको बताते हैं ऐसी सब्जियों (Vegetables) के बारे में जिससे आप व्रत के दौरान खा सकते हैं...
आलू की जगह आप अरबी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अरबी की सब्जी से लेकर आप इसे राजगीर के सिंघाड़े के आटे में मिलाकर पूरी पराठे या रोटी भी बना सकते हैं। यह वजन वजन कम करने में सहायक होता है। साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है।
28
स्वीट पटेटो या शकरकंद आलू के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही इस में पौटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है। इसे व्रत के दौरान खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता और कब्ज की शिकायत भी नहीं होती है।
38
व्रत के दौरान आलू के अलावा आप कद्दू की सब्जी बना सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, साथ ही व्रत के दौरान आपको थकान महसूस नहीं होने देता है। कद्दू की सब्जी के अलावा आप इससे रायता या फिर इसका हलवा भी बना सकते हैं।
48
कच्चे केले की सब्जी व्रत के दौरान खाना एक सात्विक आहार है। यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। अक्सर व्रत के दौरान भूखा रहने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है, ऐसे में कच्चा केला खाना फायदेमंद होता है। यह आपके वजन को भी कम करता है।
58
पपीते के फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि, यह डाइजेस्टिव सिस्टम सही करने से लेकर स्किन तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठीक उसी तरह से कच्चा पपीता खाना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह इम्यून सिस्टम को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है।
68
व्रत के दौरान लौकी खाना बहुत फायदेमंद होता है। लौकी पानी से भरपूर होती है, जो आपको डिहाइड्रेट नहीं होने देती है। इसमें फाइबर और विटामिन बी भी होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखता है। साथ ही व्रत के दौरान इसे खाने से आप पूरा टाइम फुल फील करेंगे और आपको भूख नहीं लगेगी।
78
सूरन या हैम व्रत के दौरान खाई जाने वाली एक और सब्जी है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। साथ ही इसके anti-inflammatory गुण आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक सुपर वेजिटेबल है। मार्केट में कई तरह के सूरन मिलते हैं इन सभी सूरन को हम व्रत के दौरान खा सकते हैं।
88
व्रत के दौरान गाजर भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखती है। साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है, जो लोग व्रत के साथ-साथ अपना वजन कम करना चाह रहे हैं, उनके लिए गाजर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.