- Home
- Lifestyle
- Food
- Navratri 2021: ना छप्पन भोग-ना महंगी मिठाई, सिर्फ दूध, चीनी, घी जैसी इन 9 चीजों से खुश होती है देवी मां
Navratri 2021: ना छप्पन भोग-ना महंगी मिठाई, सिर्फ दूध, चीनी, घी जैसी इन 9 चीजों से खुश होती है देवी मां
फूड डेस्क : नवरात्रि का पर्व हर भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि (Navratri 2021) 7 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। इन 9 दिनों मां अपने भक्तों के बीच विराजमान होगी और भक्त भी देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित करेंगे। आप सोच रहे होंगे कि मां को भोग लगाने के लिए छप्पन भोग या महंगी-महंगी मिठाई घर ले आते हैं। आपको बता दें कि माता रानी को खुश करने के लिए महंगी मिठाई नहीं बल्कि घर में रखी गुड, घी और दूध समेत इन 9 चीजों की जरूरत होती है, तो चलिए आज आपको बता दें कि नवरात्रि के 9 दिन में माता रानी को क्या भोग लगाना चाहिए...

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी भोग लगाने चाहिए। आप चाहे तो इस दिन गाय के घी का हलवा भी बना सकते हैं।

नवरात्रि का दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का दिन होता है। इस दिन माता को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। आप चाहे तो शक्कर से किसी तरह की कोई मिठाई बना सकते हैं।
नवरात्रि का तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का दिन होता है। इस दिन मां को दूध का भोग चढ़ाएं और उसे जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए।
चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे मां बहुत खुश होती है और सद्बुद्धि देती है।
नवरात्रि के 5वें दिन मां को केले का भोग चढ़ाना चाहिए। इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कन्दमाता की पूजा से सुख-शान्ति और शुभता की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि का छठां दिन कात्यायनी देवी का होता है। इस दिन मां को शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होती है।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गुड़ का भोग लगाएं और ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करने के सारे संकट दूर हो जाते है।
नवरात्रि का 8वां दिन माता गौरी का दिन होता है। इस दिन मां को नारियल चढ़ाया जाता है। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है।
आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन तिल का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही कन्याओं हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए खिलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक ये हैं मां दुर्गा के 9 रूप, नवरात्रि में किस दिन कौन-से रूप की पूजा करें?
इस वजह से 9 नहीं 8 दिनों की होगी नवरात्रि, जानिए किस दिन कौन-सा शुभ योग बनेगा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.