दरअसल, दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ इस समय 'क्रेजी ब्यूटी सैलून' की चर्चा हो रही है। इस पार्लर के मालिक हैं लव सिंह ठाकुर, जिनके हरियाणा के पेहवा, कुरूक्षेत्र, अंबाला में कई ब्यूटी सैलून हैं। लेकिन इस समय उनका 'क्रेजी ब्यूटी सैलून' हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बना हुआ है। जिसमें बड़े-बड़े शीशे लगे हुए हैं और दूसरी टॉली पर आराम दायक कुर्सियां लगी हुई हैं। इसके अलावा म्यूजिक भी चल रहा है, जिसमें देश भक्ति के गाना बज रहे हैं।