हरियाणा के वर्तमान होम मिनिस्टर से पंगा लेने वालीं लेडी दबंग IPS फिर एक्शन में, लेकिन इस बार साथ है खुद सरकार

Published : Jun 10, 2020, 06:04 PM IST

करनाल, हरियाणा. यह हैं करनाल की पुलिस महानिरीक्षक(IG) भारती अरोड़ा। अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वालीं भारती के एक्शन ने कबूतरबाजों की हालत खराब कर दी है। बता दें कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार ने कड़े कदम उठाए है। ऐसे गिरोह पर शिकंजा कसने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इसके तहत धड़ाधड़ 139 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इस टीम का नेतृत्व कर रही हैं भारती अरोड़ा। बता दें कि इसी IPS ने 2009 में प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने पर अनिल विज को अरेस्ट करा दिया था। भारती ने गुड़गांव के पुलिस आयुक्त रहे नवदीप सिंह विर्क पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि भारती की कार्यशैली जनता को पसंद है।

PREV
16
हरियाणा के वर्तमान होम मिनिस्टर से पंगा लेने वालीं लेडी दबंग IPS फिर एक्शन में, लेकिन इस बार साथ है खुद सरकार

भारती अरोड़ के नेतृत्व में बनी SIT ने अब तक 11 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग मोटी रकम ऐंठकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर बेवकूफ बनाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार और 10.52 लाख रुपए जब्त किए हैं। 
 

26

कभी हरियाणा के मौजूदा गृहमंत्री अनिल विज के आंखों में खटकने वालीं भारती अरोड़ा अब उनकी गुडलिस्ट में शामिल हैं। अनिल विज SIT की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। वे दावा करते हैं कि कबूतरबाजी के धंधे का पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

36

भारती अरोड़ा की कार्यशैली हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रही है।(तत्कालिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सैल्यूट करतीं भारती)

46

लॉ एंड ऑर्डर के मामले में भी भारती अरोड़ा काफी सख्त हैं। वे कई बार मेट्रो की सवारी करते देखी गईं। ताकि लोगों की समस्याओं का पता चले।

56


हालांकि अपने सीनियर अधिकारियों से विवाद के कारण भी भारती अरोड़ा चर्चाओं में आ चुकी हैं।

66

भारती अरोड़ा हमेशा सक्रिय रहती हैं। यही कारण है कि उनके अधिनस्थ अफसर भी हमेशा मुस्तैद रहते हैं।

Recommended Stories