Chandra Grahan 2021: ग्रहण के दौरान नहीं खाना चाहिए ये चीजें, शरीर को हो सकता है बड़ा नुकसान

हेल्थ डेस्क : 19 नवंबर को साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2021) पड़ रहा है। माना जा रहा है कि, यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगा। कहा जाता है कि आंशिक या पूर्ण ग्रहण शुभ नहीं होता है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह बुरा माना जाता है। ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन खाने की भी मनाही होती है। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या होता है, आइए आपको बताते हैं....

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 4:33 AM IST

16
Chandra Grahan 2021: ग्रहण के दौरान नहीं खाना चाहिए ये चीजें, शरीर को हो सकता है बड़ा नुकसान

जब सूरज और चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। इस समय चांद के एक हिस्से पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

26

ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव सीधा शरीर पर पड़ता है। पर्यावरण में बदलाव और यूवी किरणों की वजह से यह किसी भी पके हुए भोजन को खराब कर सकता है, इसलिए इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है। 

36

कहा जाता है कि ग्रहण के समय कच्चे फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ग्रहण की किरणें इन चीजों पर असर नहीं डाल पाती है।

46

अगर ग्रहण के दौरान आपके घर में कुछ पका हुआ भोजन रखा है, तो उसे सुरक्षित करने के लिए आप उसमें एक तुलसी का पत्ता डाल दें। कहा जाता है कि, ये विकिरण को दूर करता है और खाने को जहर में बदलने से बचाता है।

56

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और कोई भी धारदार चीज का प्रयोग न करें।

66

19 नवंबर को 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रहा चंद्र ग्रहण  भारत के पूर्वोत्तर भागो में, अमेरिका, यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा और दिन में होने के कारण दिखाई नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण 5 बजकर 59 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Kartik Purnima 2021: उड़द की दाल की खिचड़ी आपको रखती है हेल्दी, जानें फायदे

Guru Nanak Jayanti 2021: 1-2 नहीं 4 तरह की दालें मिलाकर बनाई जाती है लंगर की दाल, इस तरह लगाया जाता है तड़का
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos