नई दिल्ली. बच्चे की नैपी बदलते (changing nappy) वक्त क्या कभी आपने सोचा है कि इसका भी एक फिक्स तरीका है। शायद नहीं। अक्सर ऐसा होता है कि लोग बच्चे का पैर ऊपर उठाकर ही नैपी बदलते हैं। लेकिन एक्सपर्ट का दावा है कि नैपी बदलते समय आपको कभी भी बच्चे के पैर नहीं उठाने चाहिए क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है। इस मुद्दे पर एक्सपर्ट ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि कभी भी बच्चे (Children care) का पैर उठाकर उसकी नैपी नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने वीडियो में ये भी बताया कि इससे बच्चे को क्या नुकसान हो सकता है। हालांकि वीडियो पर दूसरे एक्सपर्ट ने कहा कि इसका कोई प्रमाणित सबूत नहीं है। पैर उठाकर नैपी बदलने से बच्चे को क्या दिक्कत हो सकती है...?
बच्चों के एक्सपर्ट कर्टनी कॉर्बिन साइमन ने बताया कि बच्चे की नैपी बदलते वक्त रोलिंग तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। नैपी बदलने का यही एकमात्र तरीका है। उन्होंने अपने टिकटॉक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, अपने बढ़ते बच्चे के पैरों को लगातार उठाने से कूल्हे, रीढ़ की दिक्कत और गैस हो सकती है।
26
कोर्टनी का यह भी दावा है कि यह बच्चों का पैर उठाकर नैपी बदलने से ब्रेन से लेकर आंतों तक सूचना के प्रवाह को रोक सकता है। लेकिन रोगी एक्सेस डॉट कॉम के जीपी और क्लिनिकल डायरेक्टर डॉक्टर सारा जार्विस ने बताया कि इस तरह के दावे का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।
36
सारा जार्विस ने कहा, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नैपी बदलने के लिए बच्चे के पैरों को थोड़ी देर उठाने से मस्तिष्क से आंत तक सूचना का प्रवाह रुक जाता है। वहीं कर्टनी ने गंदे नैपी को हटाने के लिए बच्चे को बगल से घुमाने का सुझाव दिया।
46
कर्टनी के वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। इसे 2.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर कुछ माता-पिता ने टिप दिया कि नैपी से साइड से फाड़ कर निकाला जा सकता है।
56
एक कपल ने वीडियो पर कमेंट किया कि काश मेरे बच्चे अभी भी काफी देर तक बैठते। एक अन्य यूजर ने कहा, वे चाहते हैं कि नैपी बदलने के नए तरीके को जल्द ही अपनाएंगे।
66
एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि बच्चों की नैपी बदलने का सही तरीके के बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के जरिए ही उन्हें नैपी बदलने के सही तरीके का पता चला।
नोट- इस खबर में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.