PHOTOS:105 किलो की थीं रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल, 2 साल में वजन घटाकर बन गई हॉट बेब, जानें वेट लॉस सीक्रेट

Published : Jan 12, 2023, 03:47 PM IST

हेल्थ डेस्क.कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल डिसूजा (lizelle dsouza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और रील शेयर करती रहती हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि लिजेल जिनका परफेक्ट फिगर है एक वक्त 105 किलो की हुआ करती थी। लेकिन इसे घटाकर वो अब 65 पर आ गई हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। आइए नीचे बताते हैं उनके वेट लॉस जर्नी के बारे में....

PREV
16
PHOTOS:105 किलो की थीं रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल, 2 साल में वजन घटाकर बन गई हॉट बेब, जानें वेट लॉस सीक्रेट

लिजेल डिसूजा ने अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया कि वजन कम करना फिजिकल चैलेंज से अधिक मेंटल चैलेंज हैं। आपको काफी मेहनत और डेडिकेशन दिखाना होता है। 

26

लिजेल ने 2 सालों में 40 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया था। जो काफी मददगार साबित हुआ। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर  बिफोर आफ्टर फोटोज शेयर करके अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में लिखा।

36

लिजेल जनवरी 2019 में इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की थी। शुरुआती दौर में वे दिन में 15 घंटे का फास्‍ट रखती थीं और उसके बाद खाती थीं। इससे उन्हें फर्क दिखाई देने लगा।

46

जून में वो वेट ट्रेनिंग शुरू की। लेकिन लॉकडाउन लगने की वजह से वो जिम नहीं जा पाती थी। इसलिए घरपर ही वो खुद वेट ट्रेनिंग करती थी।  इंटरमिटेंट फास्टिंग और घर का खाना ही खा रही थी।
 

56

इसके अलावा वो वॉक पर भी जाती थी। उन्होंने बताया कि रेमो और मैने डिसाइड किया कि हर शाम अपनी बिल्डिंग के कंपाउंड में ही चक्कर लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोषण का भी काफी ख्याल रखा।

66

उन्होंने बताया कि वो लिक्विड फूड, कम कैलोरी वाला खाना खाती हैं। वजन को कैसे कंट्रोल करना है इससे उन्हें आइडिया मिल गया है। हाल ही में 3 महीने में उन्होंने 8 से 9 किलो वजन किया है। अब वो 65 किलो पर हैं।बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए ही अपना वजन कम किया है। बता दें कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में व्यक्ति पूरे दिन एक निश्चित वक्त पर खाना खाता है और बाकी घंटों में फास्टिंग रखता है। 

और पढ़ें:

छुट्टी पर कर्मचारी को किया काम के लिए फोन, तो लगेगा 1 लाख रुपए का जुर्माना

जानू...कहां हो बोलकर पत्नी ने करवा दिया 'कांड', अब 2 बच्चों की मां है सलाखों के पीछे

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories