पति-पत्नी के रिश्ते के बीच तीसरा जब भी आता है , उनकी पूरी गृहस्थी बदल जाती है। लड़ाई झगड़े के साथ बात हत्या तक पहुंच जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर हरियाणा के पलवल से आया। जहां पत्नी ने पति के साथ ऐसा गेम किया जिसे जानकर दहल जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. दो बच्चों की मां किसी के प्यार में पड़ गई और फिर एक ऐसा खूनी खेल खेला जिसे सुनकर रिश्ते से भरोसा उठ जाए। घटना हरियाणा के पलवल की है। यहां पर एक डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुच घंटे में ही पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी कहानी फिल्मी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान

कानूनगो मोहल्ले में रहने वाले संजय उर्फ गुड्डू की शादी पारुल से काफी साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस बीच पत्नी का दिल गोपाल नाम के शख्स पर आ गया। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। लेकिन जब दोनों को लगा कि पति इनके बीच रोड़ा बन रहा है तो उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की सोची। इसके लिए उन्होंने एक खतरनाक प्लान बनाया।

पति से पूछा लोकेशन और प्रेमी ने लिया लिफ्ट

मंगलवार (10 जनवरी) की रात जब संजय जब वापस आ रहा था तब उसकी पत्नी का फोन आया। उसने बताया कि वो रास्ते में है और घर लौट रहा है। लोकेशन जानने के बाद पारुल ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी गोपाल को दे दी। रास्ते में उसने संजय से जिमखाना तक लिफ्ट मांगी। जैसे ही जिमखाना क्लब तक दोनों पहुंचे, वैसे ही गोपाल ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

मृतक के पिता ने लिखाई रिपोर्ट

संजय के पिता ने बेटे की हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया। मृतक के पिता ने बताया कि वो मथुरा के रहने वाले हैं। सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। उनका तबादला पलवल हो गया। जिसके बाद वो अपने बच्चों के साथ यहीं रहते थे। उनका सबसे छोटा बेटा मंगलवार की शाम छह बजे काम पर निकला था। लेकिन रात 10 बजे उसकी हत्या की खबर मिली।

पुलिस ने मृतक की फैमिली, दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान उनका शक उसकी पत्नी पारुल पर गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि अपने प्रेमी गोपाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। अब दोनों सलाखों के पीछे हैं।

और पढ़ें:

उज्बेकिस्तान में 19 बच्चों की मौत के बाद WHO का अलर्ट, बच्चों को नहीं पिलाएं मेड इन इंडिया ये 2 कफ सिरप

अशुभ रंग कहते हैं फिर भी मकर संक्रांति पर क्यों पहने जाते हैं काले रंग के कपड़े? जानें इसके पीछे की वजह