Published : Sep 01, 2022, 09:47 AM ISTUpdated : Sep 01, 2022, 09:51 AM IST
हेल्थ डेस्क. वजन घटाने (Weight loss) का सफर बहुत ही कठिन होता है। लोग जिम जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं यहां तक की डाइट के नाम पर खाली पेट भी रहते हैं। फिर भी तेजी से वजन कम नहीं होता है। जिसकी वजह से निराशा बढ़ती है और हम कुछ ऐसा करने लगते हैं जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं वेट लॉस जिम जाए बैगर भी कर सकते हैं। बस आपको नाश्ते में कुछ बदलाव लाने पड़ेंगे। किचन में 5 चीजों को हमेशा शामिल करना पड़ेगा जो आपको परफेक्ट फिगर लाने में मदद करेगी। आइए नीचे देखते हैं उन चीजों के बारे में और उसके क्या-क्या फायदे होते हैं...
ब्लूबेरी विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज और अन्य एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। इस सुपर फूड को खाने से कई हेल्थ बेनिफिट तो मिलते ही हैं इसमें फाइबर होने की वजह से भूख कम लगता है। पेट भरा-भरा महसूस होता है जिसकी वजह से आप एक्सट्रा फूड लेने से बच जाते हैं। ब्लूबेरी को आप दही के साथ भी ले सकते हैं। बेरी पाई बनाकर खा सकते हैं। इस सुपरफूड को फल की तरह भी ले सकते हैं।
25
2. ओट्स (OATS)
ओट्स में कम ग्लाइकेमिक इंडेक्स होने के कारण टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।ओट्स में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जो वजन और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।इसके अलावा यह दिल की रक्षा भी कर सकता है। डायबिटीजी वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा होता है। ओट्स डाइट में शामिल करने से इस जोखिम से बचा जा सकता है।2015 के अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि टाइप 2 मधुमेह वाले लोग जो नाश्ते के लिए ओट्स खाते थे, उनके खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर अन्य नाश्ते खाने वालों की तुलना में बेहतर था। आप इसे दूध के साथ बना सकते हैं। इसमें फ्रूट्स डालकर खा सकते हैं। इसे बनाने में बस कुछ मिनट लगते हैं। यह आसानी से बनने वाला नाश्ता होता है।
35
3. अखरोट (WALNUTS)
अखरोट खाने से वजन तेजी से कम होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है। स्टडी की मानें तो हर हफ्ते मुट्ठी भर अखरोट महिलाओं को लंबे समय तक जीने में मदद कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो 50 के दशक के अंत और 60 के दशक के शुरुात में कम से कम दो अखरोट खाने वाले महिलाओं में स्वस्थ्य उम्र होने की अधिक संभावना थी।
45
4. वेजिटेबल
किचन में हरी सब्जी को तो जरूर रखना चाहिए। अगर आपके पास इसे बनाने का वक्त नहीं हो तो आप फ्रोजन वेजिटेबल भी रख सकते हैं। इसे लंच, डिनर या स्नैक के तौर पर पैन में भून कर खा सकते हैं। डिब्बाबंद और जमे हुए फल और सब्जी ताजे खाद्य पदार्थों की तुलना में सस्ते, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट हो सकते हैं।
55
5. सैल्मन (Salmon)
सैल्मन मछली का एक प्रकार है। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो अपने किचन में इसे शामिल कर सकते हैं।ओमेगा-3 से भरपूर सैल्मन आपके बालों को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसके खान से पेट हमेशा भरा महसूस होता है जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। जिसकी वजह से वजन कंट्रोल रहता है। सप्ताह में दो बार अपने आहार में सैल्मन या अन्य फैटी मछली शामिल करने से लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है जब यह समग्र संतुलित और स्वस्थ आहार का हिस्सा होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.