1-दांत और हड्डियों के लिए
दांत और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है। ऐसे में किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जा सकता है। बता दें कि 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है, जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है।
2-डायजेशन में सुधार
कब्ज़ की परेशानी से राहत का एक घरेलू नुस्खा है भिगोए हुए किशमिश का सेवन। इसके अलावा अगर आप नियमित किशमिश खाते हैं तो आपको पाचनतंत्र से जुड़ी सभी परेशानियों से आराम मिलता है।