ठंड में दिख रहे हैं अगर आपको ये लक्षण , तो भविष्य में आ सकता है ब्रेन स्टोक, पहचान कर हो जाए सतर्क

Published : Jan 09, 2023, 10:49 AM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 10:57 AM IST

हेल्थ डेस्क. सर्दी के मौसम में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। कई जगहों पर इससे मौत की खबर भी सामने आ रही है। कानपुर (Kanpur) में ब्रेन स्ट्रोक से कई लोगों के मरने की खबर भी पिछले दिनों आई थी। इस मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सवाल यह है कि सर्दी के मौसम में ब्रेन स्ट्रोक क्यों होते हैं। इसकी पहचान कैसे की जा सकती है। आइए नीचे जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

PREV
15
ठंड में दिख रहे हैं अगर आपको ये लक्षण , तो भविष्य में आ सकता है ब्रेन स्टोक, पहचान कर हो जाए सतर्क

क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेन स्ट्रोक की समस्या उस वक्त होती है जब मस्तिष्क में खून की नसों में थक्का जमने लगता है। फिर ब्लड का प्रावह बाधित होने से ब्लड वेसेल्स फटने लगती है। जिससे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। इसके अलावा हमारे दिमाग के किसी हिस्से में पर्याप्त ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंस नहीं पहुंचते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा पैदा हो जाता है। 

25

कितना भयावह है ब्रेन स्ट्रोक
रिसर्च के मुताबिक अमेरिका में हर साल करीब 8 लाख लोग स्ट्रोक का शिकार होते हैं। भारत की बात करें तो यहां हर साल एक लाख लोगों में करीब 150 लोग इससे पीड़ित होते हैं। दिमाग शरीर के अलग-अलग अंगों को नियंत्रित करता है खून का प्रवाह रुकने से इन अंगों पर भी असर पड़ता है।

35

स्ट्रोक के प्रकार
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेन स्ट्रोक चार प्रकार के होते हैं। 1.इंट्रासेरेब्रल ब्रेन स्ट्रोक, 2.सबराचोनाइट ब्रेन स्ट्रोक, 3. इस्केमिका स्ट्रोक और मिनी स्ट्रोक।

45

सर्दी के मौसम में 5 आदतों की वजह से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

शराब पीना कभी भी हेल्दी नहीं हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो अगर कोई व्यक्ति दिन में दो पैग शराब पीता है तो उसमें ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक होने का रिस्क बढ़ जाता है। नेशनल हेल्थ सर्विस की मानें तो अगर पुरुष 8 पैग और महिला 6 पैग पी लें तो दोनों में स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

धूम्रपान सेहत के लिए किसी भी सूरत में फायदेमंद नहीं होता है। एक्सपर्ट की मानें तो स्मोकिंग करने वालों में स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर है इसे छोड़ना।

बदलते दौर में फिजिकल एक्टिविटीज काफी कम हो गई है। जिसकी वजह से हम मोटापा का शिकार हो रहे हैं। जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिसमें ब्रेन स्ट्रोक भी शामिल है। इसलिए जरूरी है कि हर दिन एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी पर जोर दें। इसके अलावा को डायबिटीज, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से ग्रसित लोग भी ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं।

55

स्ट्रोक के लक्षण
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण हार्ट
-बोलने में परेशानी आना, किसी बात को समझने में दिकक्त होने लगना
-चेहरे , हाथ या पैर का अचानक सुन्न हो जाना, कमजोरी महसूस करना
-चलने और संतुलन बनाए रखने में परेशानी होना
-आंखों से दिखने में कठिनाई होने लगना
-अचानक तेज सिरदर्द
-चक्कर आना

और पढ़ें:

किचन में पड़े इन 6 मसालों की मदद से कंट्रोल होगा डायबिटीज, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

मकर संक्रांति पर क्यों बनाई जाती है खिचड़ी? जानें इसका महत्व, इतिहास और इसे बनाने का तरीका

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories