हेल्थ डेस्क : एक बहुत पुराना और फेमस गाना है कि 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए गाना आए या ना आए गाना चाहिए।' अक्सर बच्चे नहाने (bathing) में आनाकानी करते हैं और खासकर ठंड के मौसम में नहाना किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन जब सुबह-सुबह जब मम्मी की डांट पड़ती है कि जाओ नहाओ धोओ और अच्छे बच्चे बनो, तो सभी नहाने भाग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहीं नहाने के भी कई सारे फायदे होते हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रोज नहीं नहाने के फायदे और अगर आप नहाते भी हैं तो आपको कैसे नहाना चाहिए...
स्वस्थ त्वचा
हेल्दी स्किन के लिए ऑयल की परत और गुड बैक्टीरिया के बीच संतुलन होना जरूरी है। रोज नहाने से यह जरूरी जीवाणु जल्दी खत्म हो जाते हैं।
27
स्ट्रांग इम्यूनिटी
एंटीबॉडी बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र को निश्चित मात्रा में कॉमन बैक्टीरिया सूक्ष्म जीवों की आवश्यकता होती है। रोज नहीं नहाने वालों में यह बरकरार रहते हैं।
37
केराटिन स्किन सेल्स
गर्म पानी से नहाने वालों के केराटिन स्किनसेल्स मर जाते हैं। जबकि रोज नहीं रहने वाले लोग अपने इस सेल्स को बचा लेते हैं।
पीएच लेवल
रोज नहाने वाले लोग साबुन या शावर जेल का यूज करते हैं। इससे पीएच लेवल गड़बड़ होता है। लेकिन डेली नहीं नहाने वालों को इसकी समस्या नहीं होती है।
57
रूखी त्वचा
क्या आप जानते हैं कि रोज नहाने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। साथ ही इससे स्किन इन्फेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन का जोखिम भी बढ़ जाता है। जबकि रोज नहीं नहाने वाले लोगों की स्किन मेंटन रहती हैं।
67
कितनी बार नहाना सही?
अब जब आप जान चुके हैं कि रोज नहीं नहाने के फायदे क्या है, तो आपके जहन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि कितनी बार नहाना सही है? तो आपको बता दें कि रिसर्च के अनुसार रोज नहीं नहाने से कुछ साइड इफेक्ट से आप बच सकते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से या 1 दिन का गैप करके आप नहा सकते हैं।
77
कितनी देर तक नहाना सही?
अक्सर हमने देखा है कि कुछ लोग 2 मिनट में नहा कर निकल आते और किसी को घंटा भर नहाने में लगता है। लेकिन हेल्दी स्किन और गुड हेल्थ के लिए ड्राई स्किन वालों को 5 मिनट और ऑयली स्किन वालों को 8 से 10 मिनट तक नहाना सही होता है और याद रखें कि इस दौरान आप नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा पानी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.