अगर ऐसे करेंगे मॉर्निंग वॉक तो हो जाएंगे बीमार, निकलने से पहले जरूर करें ये काम

Published : Jan 05, 2021, 02:37 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 03:49 PM IST

हेल्थ डेस्क : सुबह के समय घूमना, जॉगिंग करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो हम सब जानते हैं। डॉक्टर्स भी हर इंसान को सुबह 40 मिनट वॉक करने की सलह देते है। लेकिन अक्सर लोग सुबह के समय टहलते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जिससे उनके शरीर पर उल्टा असर पड़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वॉक करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह वॉक करनी चहिए।

PREV
19
अगर ऐसे करेंगे मॉर्निंग वॉक तो हो जाएंगे बीमार, निकलने से पहले जरूर करें ये काम

सुबह की स्वच्छ हवा में सैर करने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए सड़कों पर ठहलने की वजह आप कोई हरियाली वाली जगह जैसे पार्क या गार्डन चुनें।

29

अक्सर देखा जाता है कि लोगों बिना कुछ खाएं-पिएं ही वॉक पर निकल जाते हैं। इससे आपके शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है, इसलिए वॉक पर जाने से पहले और बाद में एक गिलास पानी जरूर पिएं।

39

पानी के साथ-साथ सुबह वॉक पर जाने से पहले कुछ ड्राय फ्रूट्स खाकर ही निकलें, नहीं तो रातभर के खाली पेट के बाद सैर करते समय आपको चक्कर आ सकते हैं। वहीं, वॉक से आने के बाद 20-30 मिनट तक हेवी खाना नहीं खाएं।

49

जरूरी नहीं की सुबह की सैर हमें बहुत स्पीड में करनी चाहिए। हर किसी को अपनी उम्र एवं क्षमता के अनुसार ही वॉक करनी चाहिए। भलें ही आप धीरे-धीरे वॉक करें।

59

याद रहें कि हार्ट पेशेंट्स, हाई बीपी या कोई अन्य कोई बिमारी वाले लोगों को वॉक शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

69

वॉक करते समय हमेशा जूते पहनें, जूते आरामदायक हों ताकि चलते समय तकलीफ न हो। खासकर महिलाएं वॉक करते समय जूते नहीं पहनती है, ऐसे में उन्हें कम्फर्टेबल शूज पहनना चाहिए।

79

वॉक करते समय आप हल्की गहरी सांस लेते रहें और मन में पॉजिटिव विचार लाएं। यह दोनों ही चीजें आपके मानसिक और शारीरिक हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। आप वॉक करते टाइम कोई लाइट म्युजिक भी सुन सकते हैं।

89

इस दौरान हाथों को नीचे की ओर रखें और हाथ हिलाते हुए चलें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आप एक्टिव भी रहेंगे।

99

30 से 40 मिनट वॉक करने के बाद आप एकदम से नहीं बैठे। आप 5-7 मिनट पहले धीरे-धीरे चलें। इससे आपकी बॉडी को कूल डाउन होने के लिए समय मिलेगा। 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories