Health Tips: महिलाओं में बढ़ रहा cervical cancer का खतरा, 1 छोटी सी भूल बन सकती है जानलेवा

हेल्थ डेस्क: कैंसर (cancer) एक ऐसी बीमारी है, जो इंसान को पूरी तरह से खोखला कर देती है। भले ही आज कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन इससे कई सारी परेशानियां होती हैं। वैसे तो शरीर में कई प्रकार के कैंसर होते हैं, लेकिन महिलाओं में आमतौर पर सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) होना आम बात है। यह दुनियाभर में होने वाले कैंसर में दूसरे स्थान पर आता है। अक्सर महिलाएं अपने गुप्तांगों की दिक्कतों को छुपा कर रखती हैं और इस बारे में नहीं बताती हैं, जिससे उनमें सर्वाइकल कैंसर होने के चांसेस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए आज हम आपको बताते हैं सर्वाइकल कैंसर क्या है और इसके लक्षण जिसे आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 5:37 AM IST

19
Health Tips: महिलाओं में बढ़ रहा cervical cancer का खतरा, 1 छोटी सी भूल बन सकती है जानलेवा

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से को प्रभावित करता है जो योनि से जुड़ता है और तब होता है जब शरीर HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के संपर्क में आता है, जो एक यौन संक्रमण है, जिसके कारण कुछ मामलों में सर्वाइकल कोशिकाएं कैंसर कोशिकाएं बन सकती हैं। सर्वाइकल कैंसर  भारत और अन्य सभी जगहों पर होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है।

29

सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपीलोमावायरस (HPV) की वजह से होते हैं। ये एक आम वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में इंटीमेसी के दौरान जा सकता है। आमतौर पर महिलाओं में ये वायरस अपने आप चला भी जाता है। 

39

सर्वाइकल कैंसर के सामान्य लक्षणों में पैल्विक दर्द, योनि से बदबूदार डिस्चार्ज, पीरियड से पहले और बाद में ब्लीडिंग और शारीरिक संबंधों के दौरान दर्द होना आम होता है। 

49

आमतौर पर महिलाएं इसे इग्नोर कर देती है, लेकिन अगर आपको अक्सर योनि में जलन महसूस होती है, तो आपके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। 
 

59

सर्वाइकल कैंसर का एक और परेशान करने वाला लक्षण पेट में सूजन हो सकता है। अगर आपको लगातार पेट फूलने की समस्या रहती है और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है, तो ये सर्वाइकल कैंसर का एक और संकेत हो सकता है।

69

अगर आप अपने रोज के कामों को आसानी से नहीं कर पाते है और बार थक जाते है, तो आप किसी विशेषज्ञ से बात करें और खुद पर पूरी तरह से नजर रखें।
 

79

कई महिलाएं इसे एक सामान्य घटना समझकर इग्नोर कर देती हैं। लेकिन ये सर्वाइकल कैंसर का एक लक्षण हो सकता है, इसलिए आप शरीर में फ्लूड कम होने पर जरूर डॉक्टर से संपर्क करें।
 

89

सर्जरी या ऑपरेशन सर्वाइकल कैंसर को ठीक करने का एक सबसे जाना माना ऑप्शन है। इसके अलावा कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, कोनाइजेशन, पेल्विक एक्सेंटरेशन, Trachelectomy और हिस्टेरेक्टॉमी इसके मुख्य इलाज की प्रक्रिया है।

99

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है जो 9 साल की उम्र से लेकर  45 साल तक की महिलाओं को दी जाती है। यह शरीर का एकमात्र ऐसा कैंसर है, जिसका टीका उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें- Diabetes कंट्रोल करने में मदद करता है ये फल, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे

क्या होती है Intermittent Fasting? जानें किस तरह 4 हफ्तों में 5 किलो तक वजन कम करता है ये डाइट प्लान

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos