उम्र के हिसाब से कितने चम्मच घी खाना है फायदेमंद? वजन घटने के साथ कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी तोंद

Published : Jan 08, 2021, 06:43 PM IST

हेल्थ डेस्क: पहले के समय में लोग घी खाने पर जोर देते थे। बड़े-बुजुर्ग हर खाने में घी जरूर डालते थे। लेकिन बीते कुछ समय से लोगों के मन में ये बात बिठा दी गई कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है। जब मार्केट में रिफाइंड तेल का कारोबार करने के लिए कंपनियां उतरी तो उन्होने घी के प्रति कई तरह की भ्रांतियां फैला दी। इसमें से एक था घी से वजन बढ़ना। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। जबकि मामला ठीक उलटा है। अगर हर दिन आप अपनी डाइट में घी शामिल करेंगे तो आपका वजन बढ़ने की जगह घटने लगेगा। इसमें भी सबसे बड़ी बात ये है कि घी के कारण आपके तोंद की चर्बी भी तेजी से घटती है। लेकिन इसके लिए आपको उम्र के हिसाब से घी का सेवन करना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए आपको हर दिन कितने चम्मच घी का सेवन करना चाहिए...   

PREV
17
उम्र के हिसाब से कितने चम्मच घी खाना है फायदेमंद? वजन घटने के साथ कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी तोंद

देसी घी का सेवन करना आपको कई तरह के चमत्कारिक बदलाव देखने को देगा। देसी घी का रंग मक्कन की तरह होता है। मार्केट में मिलने वाले मिलावटी घी का रंग सफ़ेद होता है। जबकि देसी घी का रंग हल्का पीला होता है। कोशिश करें कि घर में मलाई से निकाले गए शुद्ध घी का इस्तेमाल करें।  

27

पहले के समय में लोग खाने में घी का काफी इस्तेमाल करते थे। लेकिन इसके बाद जब मार्केट में रिफाइंड तेल का कारोबार फैलने लगा तो लोगों के मन में ये बात बिठा दी गई कि  घी के सेवन से मोटापा बढ़ता है। लेकिन ये गलत है। रोज डाइट में घी शामिल करने से आपको मोटापा घटाने में मदद मिलती है। 

37

चार से पांच साल तक के बच्चों और टीनेज जिनकी उम्र 18 साल तक है, उन्हें रोजाना दो से तीन चम्मच घी खाना चाहिए।  इतने चम्मच घी का वजन 15 से 20 ग्राम होता है। 
 

47

18 से 45 साल के लोगों को जिसे युवा की केटेगरी में रखा जाता है, उन्हें हर दिन एक से दो चम्मच घी यानि 10 से 12 ग्राम घी खाना चाहिए। 
 

57

बुजुर्गों को जिनकी उम्र 45 से 60 प्लस है उन्हें कर दिन 1 चम्मच घी यानी 8 से 10 ग्राम घी खाना चाहिए। बुढ़ापे में घी खाने से हड्डियां मजबूत रहती है और बॉडी में चिकनाहट रहती है।  
 

67

प्रेग्नेंट महिलाओं को और बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को हर दिन दो से तीन चम्मच घी खाना चाहिए। इससे मां के दूध की क्वालिटी में सुधार आता है। 

77

अगर आप उम्र के हिसाब से घी खाएंगे तो आपकी बॉडी घी को अब्सॉर्ब कर लेगी और आपको एनर्जी मिलेगी। लेकिन अगर आप इससे ज्यादा घी खाएंगे तो ये मल द्वारा बाहर निकल जाएगा।  

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories