पिज्जा-बर्गर के शौकीन 92 किलो के लड़के ने चंद महीनों में घटाया 27 kg, ट्रांसफॉर्मेशन देख भौचक्के रह गए लोग

Published : Jan 06, 2021, 07:44 PM ISTUpdated : Jan 06, 2021, 07:49 PM IST

हेल्थ डेस्क. दोस्तों लॉकडाउन के चलते अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या ये परेशान हैं तो आपको वेट लॉस की प्रेरणा लेनी चाहिए। दुनिया में बहुत से ऐसे सक्सेजफुल लोग हैं जो कभी हैवी वेट हुआ करते थे लेकिन आज वो सुपर फिट हैं। बड़े-बड़े ब्रांड्स उनको फिटनेस के लिए सेलेब के तौर पर लेते हैं। उनकी लाइफस्टाइल दूसरे के लिए प्रेरणा हैं। याद रखिए स्वास्थ्य ही धन है! क्यों न हम भी हेल्थ को लेकर आपको वजन घटाकर फिट हुए लोगों की कहानियां सुनाएं। ये ऐसी कहानियां जिनसे लोग बेहद प्रभावित होते हैं। आज की हमारी वेट लॉस की जादुई स्टोरी सीरिज में 6 हफ्ते में 6 किलो वजन घटाने वाले एक लड़के की फिटनेस जर्नी बता रहे हैं। इस लड़के का नजन कभी 96 किलो हुआ करता था लेकिन आज वो 66 किलो के हो गए हैं-   

PREV
111
पिज्जा-बर्गर के शौकीन 92 किलो के लड़के ने चंद महीनों में घटाया 27 kg, ट्रांसफॉर्मेशन देख भौचक्के रह गए लोग

ये हैं मृदुल राजपूत (Mradul rajpoot) जो खाने के काफी शौकीन रहे हैं। mensxp.com पर इन्होंने अपनी कहानी साझा की है। मृदुल जंक फूड (Junk Foods) और से लेकर तीखा चटपटा जो भी मन आता खाते थे। खूब खाओ और जियो इनका यही फलसफा था। उनकी लाइफ स्टाइल ज्यादा एक्टिव नहीं थी। इसलिए उनका वजन धीरे-धीरे काफी बढ़ता गया। एक टाइम ऐसा आया कि मृदुल करीब 92 किलो के हो गए। 

211

फिर उनके छोटे भाई हितेन्द्र ने उन्हें फिटनेस की सलाह दी। फिर मृदुल ने धीरे-धीरे वजन कम करने और वजन बढ़ने की जानकारी लेना शुरू किया और सबसे पहले शरीर को एक्टिव रखने के लिए जिम ज्वाइन किया। उन्होंने इंटरनेट पर काफी वीडियोज देखे। इससे उन्हें समझ आया कि उनकी फूडी होने की आदत ही हैवी वेट का कारण है। बस फिर क्या था उन्होंने डाइटिंग की ठान ली। 

311

मृदुल ने वजन घटाने के लिए सबसे पहले डाइट फिक्स की। वो बताते हैं कि,  मैं जो भी न्यूट्रिशन और मैक्रो लेता था वो सॉलिड फूड्स से ही लेता था जिससे मुझे अपने आप में काफी अंतर दिखाई दिया। मैंने लगभग 45 दिन में अपने 6 किलो वजन कम किया। मैं 92 किलो से 86 किलो तक आ गया था। उनकी तस्वीरों में अंतर साफ दिखता है।  फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम

411

उनकी बॉडी में फैट लगभग 38 प्रतिशत था। उस समय उन्होंने अपने गलत खाने की आदत पर कंट्रोल किया।आज मृदुल का वजन 66 किलो है और फैट पर्सेंट के साथ-साथ काफी फिट भी हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपनी फैट लॉस जर्नी साझा की। इसके साथ ही डाइट और रूटीन चार्ट भी। 

511

मृदुल कहते हैं कि, इस डाइट प्लान को आप सलाह के तौर पर लें। बिना ट्रेनर की मदद के फॉलो न करें।  मैं सिर्फ शेयर कर रहा हूं कि मैंने किस प्लान को फॉलो किया था। आप भी किसी एक्सपर्ट की मदद लेकर ऐसा बैलेंस डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं।

611

मृदुल की डाइट

 

पहली मील: ब्रेकफास्ट (9-10 am)

 

1 केला 
अंडे (2 होल+1 व्हाइट)
60-70 ग्राम दलिया /ओट्स


दूसरी मील: स्नैक्स (11-12 am) 

1 चम्मच पीनट बटर
1 स्लाइस ब्राउन ब्रेड

 

711

तीसरी मील: लंच (2-3 pm) 

120 ग्राम ब्राउन राइस
3 कप मिक्स ग्रीन वेजिटेबल्स
चौथी मील : स्नैक्स (5-6 pm)

 

150 ग्राम मिक्स फ्रूट्स 
ड्राई फ्रूट्स (बादाम, किशमिश, 5-10 पीस)
पांचवी मील: डिनर (6-7 pm) 

 

100 ग्राम शकरकंद/ चिकन
1 चम्मच ऑलिव ऑइल (किसी भी रूप में)
3-4 कप मिक्स ग्रीन वेजिटेबल्स

811

डाइट ने क्या सच में काम किया

 

इस डाइट को फॉलो करने पर मृदुल को शुरूआत में काफी भूख लगती थी और सिर भी भारी लगता था। लेकिन 8-10 दिन में सब नॉर्मल हो गया। इसका कारण था उनकी इस डाइट में ग्रीन सब्जियां काफी मात्रा में थीं जिनमें मौजूद फाइबर से भूख कम लगती थी। फिर उन्हें काफी फर्क दिखने लगा। स्किन पर ग्लो भी आने लगा। 
 

911

मृदुल का वर्कआउट रूटीन 

 

मृदुल बताते हैं कि, मैं रोजाना 1 घंटे स्ट्रेन्थ/वेट ट्रेनिंग और 30 मिनिट कार्डियो भी करता था। धीरे-धीरे करीब 45 दिन में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। ये मेरे लिए काफी अच्छी शुरुआत थी, क्योंकि मैंने फिटनेस की ओर एक कदम जो बढ़ा लिया था।  

1011

खुद से करें ये वादे

 

जंक फूड्स और स्ट्रीट फूड्स को पूरी तरह से खाना छोड़ दिया।
मीठा खाना भी बंद कर दिया। और हां, इसके साथ शुगर के इनडायरेक्ट सोर्सेज को भी खाना बंद कर दिया, जिससे शुगर मेरी बॉडी में ना जाए।
दिन में करीब 3 लीटर पानी पीता था जिससे पेट भरा रहता था।
भूख लगती तो कुछ फल/सलाद खाता या भूख अवॉइड करने खुद को बिजी कर लेता था।

1111

आज मृदुल का वजन 66 किलो है यानी वो 27 किलो वजन घटा चुके हैं। आप लोग भी वेट लॉस के लिए इस कहानी से प्रेरणा लेकर आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए फिट रहना सीखें!

Recommended Stories