क्या आप भी लोहे की कड़ाही में बनाती हैं सब्जी? भूलसे भी ना करें ये गलती वरना उठानी पड़ेगी परेशानी

Published : Feb 02, 2021, 03:38 PM IST

हेल्थ डेस्क: अगर बॉडी में आयरन की कमी  हो जाती है तो इंसान को एनीमिया हो जाता है। इसके लिए कई घरों में लोग लोहे की कड़ाही में खाना बनाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से बच्चों की बॉडी में खून की कमी नहीं होती। साथ ही उनका हेमोग्लोबिन भी सही रहता है। इस वजह से कई लोग लोहे की कड़ाही में सब्जी बनाते हैं। लेकिन अगर इस दौरान कुछ ख़ास बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ेगा। लोहे की कड़ाही में खाना पकाते हुए आपको कुछ ख़ास चीजों का ध्यान रखना चाहिए... 

PREV
17
क्या आप भी लोहे की कड़ाही में बनाती हैं सब्जी? भूलसे भी ना करें ये गलती वरना उठानी पड़ेगी परेशानी

लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के तुरंत बाद सब्जी को दूसरे बर्तन में निकाल दें। आप चाहें तो सब्जी को स्टेनलेस स्टील या कांच के बर्तन में निकालें। इसके पीछे ख़ास वजह है। लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से उसमें जल्दी कालापन आ जाता है। इससे सब्जी में आयरन तत्व बढ़ने लगता है। 

27

ज्यादा आयरन आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। सब्जियों के काळा होने की दो वजह हो सकती है। अगर लोहे की कड़ाही अच्छे से नहीं धोई गई हो तब भी सब्जी काली हो जाती है या फिर सब्जी को कड़ाही में छोड़ दिया गया हो। 
 

37

आयरन की कड़ाही में कभी भी खट्टी चीजें ना बनाएं। खट्टी चीजों में एसिड होता है। जब एसिड लोहे से रियेक्ट करता है तो इससे खाने का टेस्ट बिगड़ जाता है और इससे हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। 

47

ऐसे में कभी भी कढ़ी, सांभर और टमाटर जैसी चीजों की सब्जी लोहे की कड़ाही में ना बनाएं। इसे खाने से आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। 

57

इसके साथ ही हर दिन लोहे की कड़ाही में सब्जी बनाना अवॉयड करें। हफ्ते में मात्र दो से तीन बार ही लोहे की कड़ाही में सब्जी बनाएं। इसके बाद स्टील के बर्तन में खाना पकाएं। 

67

बात अगर लोहे के बर्तन की सफाई की करें, तो इसे हलके हाथ से साफ़ करना चाहिए। साथ ही धोने के तुरंत बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ दें। साथ ही इसे स्क्रबर की जगह प्लास्टिक से धोएं।  

77

लोहे की कड़ाही में जंग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में इसे धोने के बाद इसपर सरसो का तेल लगा दें। साथ ही बर्तन वहां रखें जहाँ पानी ना हो। पानी के कारण भी बर्तन में जंग लग सकती है। फिर इसमें खाना हेल्थ के लिए ठीक नहीं होगा। 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories